Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, जेल में बंद कद्दावर नेता को दे दी अहम जिम्मेदारी

    Updated: Mon, 23 Sep 2024 10:54 AM (IST)

    Jharkhand Politics झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी उफान पर है। इस बीच कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस ने जेल में एक कद्दावर नेता को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें प्रचार समिति का सदस्य बनाया गया है। इसको लेकर भाजपा ने करारा हमला बोला है। भाजपा ने इस दांव को तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया है।

    Hero Image
    झारखंड में प्रेस-कांफ्रेंस करते कांग्रेस नेता। फोटो- सोशल मीडिया

    राज्य ब्यूरो, रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बनी प्रचार समिति का सदस्य बनाया है। इस निर्णय की आलोचना करते हुए भाजपा ने इसे स्पष्ट तौर पर तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस इस तरह के अजीबोगरीब फैसले लेती रहती है। दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा पहले अपने दामन में झांके।

    भाजपा के स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा सजायाफ्ता हरि नारायण राय से जाकर उनके आवास पर मिलते हैं। इसमें तो उन्हें कोई गलती नहीं दिखती, लेकिन कांग्रेस ने अपने एक विधायक को प्रचार समिति में रखा तो इन्हें आपत्ति हो गई।

    आलमगीर आलम के खिलाफ जो आरोप लगे हैं, वह अभी तक सिद्ध नहीं हुए हैं। महज आरोप लगा देने से कोई नेता गलत नहीं हो जाता है।

    तीन दर्जन के करीब स्थानीय नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    ज्ञात हो कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए बनी कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बनाए गए हैं और इसमें तीन दर्जन के करीब स्थानीय नेताओं को जगह दी गई है।

    सहाय के अलावा पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, आलमगीर आलम, राजेश ठाकुर, डॉ.प्रदीप बलमुचू, कालीचरण मुंडा, प्रदीप यादव, बत्रा गुप्ता, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, डॉ. इरफान अंसारी, प्रणव झा, अंबा प्रसाद, पूर्णिमा नीरज सिंह, धीरज प्रसाद साहू, फुरकान अंसारी, डॉ. अजय शाहदेव, दयामनी बारला, अनुपमा सिंह, यशस्विनी सहाय व अन्य को सदस्य बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें-

    चिराग की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लिया बड़ा फैसला, 243 सीटों के लिए बनाई खास रणनीति

    रामगढ़ डीसी के फेक आइडी से साइबर अपराधियों ने चिरकुंडा के उद्योगपति को लगाया 1.48 लाख का चूना