विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो की कुर्सी जाएगी क्या? झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू कल से चार दिन रांची में रहेंगे

Published: Sat, 18 Jul 2026 07:07 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2026 02:56 PM (IST)

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की कुर्सी खतरे में दिख रही है, जिसकी वजह प्रदेश प्रभारी के. राजू की ...और पढ़ें

प्रभारी के.राजू से प्रदेश अध्यक्ष की बहुत बन नहीं रही, तेजी से ऊपर पहुंच रही हैं एक-दूसरे की शिकायतें।

प्रभारी के.राजू से प्रदेश अध्यक्ष की बहुत बन नहीं रही, तेजी से ऊपर पहुंच रही हैं एक-दूसरे की शिकायतें।

HighLights

  1. प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो की विदाई की चर्चा तेज।

  2. प्रदेश प्रभारी के. राजू की नाराजगी मुख्य वजह।

  3. राजू 20 जुलाई से चार दिवसीय रांची दौरे पर।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की विदाई धीरे-धीरे तय होती दिख रही है। कमलेश की विदाई को लेकर पार्टी के अंदर चर्चा चल रही है और पिछले दौरे में प्रदेश प्रभारी की नाराजगी को इसका आधार माना जा रहा है।

प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक को छोड़कर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के.राजू वापस लौट गए थे। यहीं से उनकी नाराजगी का अनुमान लगाया जा रहा है और चर्चा तेज है कि प्रदेश अध्यक्ष को हटाया जा सकता है।

दूसरी ओर, के.राजू से भी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संतुष्ट नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व का ध्यान भटकाने के लिए ही प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने यह कदम उठाया है। पिछली बार झारखंड दौरे के क्रम में के.राजू कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चले गए थे।

उनकी तात्कालिक नाराजगी एसआइआर को लेकर पार्टी की कमजोर तैयारियों को लेकर थी। एसआइआर को लेकर पार्टी की सभी इकाइयों को वे एक साथ जागृत करते हुए आंदोलन का रूप देना चाहते थे, जाे होता दिख नहीं रहा था।

इससे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी की नाराजगी बढ़ी। उक्त बैठक में पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद और योगेंद्र प्रसाद के व्यवहार को लेकर आरोपों के बीच प्रभारी ने नाराजगी जताई थी और लौट गए थे।

चंदा चोरी और प्रश्नपत्र लीक मामले को आंदोलन का रूप नहीं दे पाई प्रदेश कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी की नाराजगी इस बात को लेकर भी रही कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश और प्राथमिकता के बावजूद राम मंदिर में चंदा चोरी के मुद्दे और प्रश्नपत्र लीक मामले को यहां के कांग्रेसी आंदोलन का रूप नहीं दे पाए।

दोनों मुद्दों पर केंद्रीय नेतृत्व लगातार प्रदर्शन का पक्षधर है वहीं प्रदेश में इसको लेकर गतिविधियां शून्य की ओर जा रही हैं। इन्हीं बातों के आधार पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी नाराज हैं।

कल चार दिवसीय दौर पर रांची पहुंचेंगे राजू

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के.राजू कल 20 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक चार दिनों के लिए झारखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस पार्टी की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया और सांगठनिक मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि 20 जुलाई दौरे के पहले दिन के. राजू सुबह सुबह 11:10 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे स्टेट गेस्ट हाउस जाएंगे, जहां वे अगले चार दिन रुकेंगे।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि 20 जुलाई को सुबह 11:30 बजे राजू प्रदेश कमेटी के मीडिया और सोशल मीडिया विभाग के साथ बैठक करेंगे, जिसमें एसआइआर प्रक्रिया को जनता तक पहुंचाने पर चर्चा होगी।

इसी दिन एक बजे वे विधायकों के साथ विधानसभा क्षेत्रवार समीक्षा करेंगे। तीन बजे वे पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन जाएंगे। वहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सीईओ से मिलकर एसआइआर से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपेंगे।