विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरी जीवन संगिनी...', CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना के लिए लिखी दिल की बात; वायरल हो गया पोस्ट

By Gaurav JhaEdited By: Rajat Mourya
Published: Tue, 03 Mar 2026 07:31 PM (IST)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर उन्हें ...और पढ़ें

'मेरी जीवन संगिनी...', CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना के लिए लिखी दिल की बात

'मेरी जीवन संगिनी...', CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना के लिए लिखी दिल की बात

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी धर्मपत्नी और गांडेय विधानसभा की विधायक कल्पना सोरेन को उनके जन्मदिन (Kalpana Soren Birth Date) पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर अपना शुभ संदेश प्रसारित करते कहा, "मेरी जीवन संगिनी और सबसे बड़ी ताकत...। विधायक कल्पना को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।"

उन्होंने लिखा- संघर्ष के दिनों से लेकर आजतक आपने हमेशा हर कदम पर मेरा (हेमंत सोरेन) अडिग साथ निभाया है, हर चुनौती का डटकर सामना किया है और जब जरूरत पड़ी तो परिवार के साथ-साथ जनता की सेवा में निरंतर अपना योगदान दिया है।

सीएम हेमंत ने आगे लिखा- आपका साथ मुझे हौसला देता है, आपका विश्वास मुझे ताकत देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है...मरांग बुरु आपको सदैव स्वस्थ और खुशहाल रखे यही मेरी कामना है...।

मुख्यमंत्री के इस पोस्ट के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया। इंटरनेट मीडिया पर भी यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। राज्यवासियों ने भी गांडेय विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्हें सुबह से ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आमलोगों की ओर से बधाईयां मिल रही हैं।

वहीं, कल्पना सोरेन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा कर राज्य के लोगों का आभार जताया। अपने पोस्ट में कल्पना सोरेन ने लिखा कि मेरे जन्मदिन के अवसर पर सभी के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार...।

उन्होंने कहा उनके पारिवारिक और सार्वजनिक जीवन में बाबा दिशोम गुरुजी, मां, माता पिता, बच्चों और परिवार के सभी सदस्यों का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से हेमंत सोरेन का जिक्र करते हुए कहा कि उनका साथ और मार्गदर्शन हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा है। आप सभी का आभार...।

यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन हुए एक्टिव: गल्फ देशों के हालात पर नजर, जारी किए हेल्पलाइन नंबर