Move to Jagran APP

Hemant Soren in Delhi: स्टेक होल्डर्स मीट में CM हेमंत सोरेन बोले, टाटा-बिरला जैसे उद्यमियों का झारखंड में हुआ उदय

Hemant Soren in Delhi Jharkhand News झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिल्ली में स्टेक होल्डर्स मीट में शामिल हुए। वे यहां झारखंड की नई औद्योगिक नीति पर उद्यमियों से मिल रहे हैं और नई नीति पर राय ले रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 04:14 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 02:52 PM (IST)
Hemant Soren in Delhi: स्टेक होल्डर्स मीट में CM हेमंत सोरेन बोले, टाटा-बिरला जैसे उद्यमियों का झारखंड में हुआ उदय
Hemant Soren in Delhi, Jharkhand News: हेमंत सोरेन झारखंड की नई औद्योगिक नीति पर स्टेक होल्डर्स मीट में शामिल हुए।

रांची, राज्य ब्यूरो। Hemant Soren in Delhi, Jharkhand News मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि किसी भी उद्योग को स्थापित करने के लिए झारखंड तैयार है। हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं चीजों को नजदीक से देखकर समझने की कोशिश करता हूँ। झारखंड अग्रणी राज्य बन सकता है। हर सेक्टर में झारखंड आगे बढ़ने की दिशा में प्रयासरत है। वे शनिवार को नई दिल्‍ली में स्टेक होल्डर्स मीट में उद्यमियों से चर्चा कर रहे थे। सीएम ने कहा कि कभी इस देश को टाटा-बिरला जैसे उद्यमियों के नाम से जाना जाता था। उनका उदय हमारे राज्‍य झारखंड में ही हुआ है। चाहे हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन हो, या बोकारो स्‍टील प्‍लांट या फिर टाटा स्‍टील। यहां तक की किसानों के लिए पहला फर्टिलाइजर प्‍लांट भी हमारे राज्‍य झारखंड में बना था।

loksabha election banner

स्टेक होल्डर्स मीट में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के साथ मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, उद्योग सचिव पूजा सिंघल मौजूद हैं। मुख्‍यमंत्री ने मीट का दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर उद्घाटन किया। स्‍टेक होल्‍डर्स मीट में कई उद्यमी मौजूद हैं।

मूुख्‍यमंत्री ने मीट में कहा कि मुझे बताया गया कि मीटिंग का यह शुरुआती दौर है। मगर मैं मुद्दों को शुरू से जानने, राज्य और उद्योगों के लिए जो बेहतर हो, उसे समझने की इच्छा रखता हूँ। संसाधनों और ऊर्जावान लोगों से परिपूर्ण मेरे राज्य के लिए आपके सुझाव बहुत मायने रखते हैं। आप आएं और इमरजि‍ंग झारखंड में निवेश करें।

मुख्‍यमंत्री इस दौरान उद्यमियों से मुलाकात करेंगे और झारखंड की नई औद्योगिक नीति पर चर्चा करेंगे। राज्य में उद्योग की स्थापना से संबंधित नई नीति बनाने में भी उनकी राय लेंगे। सरकार की योजना झारखंड की परिस्थितियों के अनुरूप नई औद्योगिक नीति तैयार करने की है। नीति तैयार होने के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। राज्य की वर्तमान औद्योगिक नीति वर्ष 2016 से लागू है। इसकी कार्य अवधि 31 मार्च 2021 को समाप्त हो रही है। राज्य सरकार ने पुरानी नीति को अवधि विस्तार देने की बजाय नई नीति बनाने का निर्णय किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार की शाम दिल्ली रवाना हुए।

मीडिया कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स में शामिल करने की मांगी अनुमति

राज्य सरकार ने झारखंड के मीडियाकर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स में शामिल करने की अनुमति केंद्र से मांगी है। अभियान निदेशक रविशंकर शुक्ला ने इसे लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान की निदेशक वंदना गुरनानी को पत्र लिखा है। इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्द्धन से इसकी मांग की थी।

73 फीसद कर्मियों ने निर्धारित समय पर लिया दूसरी डोज

राज्य में कोरोना टीकाकरण को लेकर बुजुर्गों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को भी राज्य के विभिन्न जिले में 7,887 बुजुर्गों ने पहली डोज का टीका लगवाया। अबतक 25,249 बुजुर्ग अपना पहले चरण का टीकाकरण करवा चुके हैं। इधर, शुक्रवार को 686 बीमारों तथा 3596 स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स ने भी पहली डोज का टीका लगवाया। अबतक 2589 बीमारों तथा 3,09,471 कर्मियों को पहली डोज लग चुकी है। दूसरी डोज के टीकाकरण की बात करें तो शुक्रवार को 7,271 कर्मियों का इस चरण का टीकाकरण हुआ। अबतक 54,489 कर्मी पहली डोज लेने के 28 दिनों बाद दूसरी डोज का टीका ले चुके हैं। 73 फीसद कर्मियों ने समय पर टीकाकरण करवाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.