Move to Jagran APP

Raksha Bandhan: मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने बंधवाई राखी, राज्‍यवासियों को दी शुभकामनाएं

Raksha Bandhan 2021 CM Hemant Soren Jharkhand News मुख्‍यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दुमका जिला के शिकारीपाड़ा प्रखंड से मति सोरेन ने राखी बांधी। मुख्‍यमंत्री ने रक्षाबंधन पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 05:00 PM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 10:09 PM (IST)
Raksha Bandhan: मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने बंधवाई राखी, राज्‍यवासियों को दी शुभकामनाएं
Raksha Bandhan 2021, CM Hemant Soren, Jharkhand News बहन से राखी बंधवाते सीएम हेमंत सोरेन।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रक्षाबंधन के अवसर पर अपने आवास पर राखी बंधवाई। सीएम की बहनों ने उन्‍हें राखी बांधी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दुमका जिला स्थित शिकारीपाड़ा प्रखंड के ग्राम-सीतासाल निवासी मति सोरेन ने भी राखी बांधी। मुख्‍यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दुमका जिला के शिकारीपाड़ा प्रखंड से मति सोरेन ने राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने बहन मति सोरेन को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन पर्व पर बहन मति, हेमंत सोरेन को रक्षा सूत्र बांधती आई हैं।

loksabha election banner

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर परिवार संग कुछ पल बिताए। सभी को इस पावन अवसर पर पुनः अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। इधर, मुख्‍यमंत्री ने रक्षाबंधन पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कहा है कि रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर सभी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। आप सभी स्वस्थ, सकुशल और सुखी रहें, यही कामना करता हूँ। रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने भी राखी बंधवाई।

राज्यपाल रमेश बैस ने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते एवं अटूट बंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में हर्षोल्लास लाए, सभी भाइयों और बहनों के जीवन में सदा स्नेह बना रहे तथा वे अपने कर्तव्यों का पालन करते रहें।

निक्‍की ने भाई को बांधी राखी

टोक्यो में आयोजित ओलिंपिक प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रहीं खूंटी की निक्की प्रधान ने रविवार को अपने भाई गोविंद प्रधान को राखी बांधी। रक्षाबंधन पर उन्होंने अपने भाई की आरती उतारी। उसके माथे पर तिलक लगाया। इस दौरान नि‍क्‍की ने कहा कि यह रक्षाबंधन उनके लिए बेहद खास रहा। परिवार के सभी लोगों के साथ वह इस त्यौहार में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामना दी। ज्ञात हो कि निक्की रेलवे में कार्यरत हैं।

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जवानों को बांधी राखी

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन के मौके पर आइआरबी के जवानों को राखी बांधकर इस पावन घड़ी में उनकी बहनों की कमी को दूर करने की एक कोशिश की। बीजेपी रांची जिला महिला मोर्चा की अनि‍ता वर्मा के नेतृत्व में महिला टीम ने जवानों को राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की। इस मौके पर दिव्या साहू, बीना मिश्रा, ज्योति सिन्हा, नेहा शर्मा, प्रीती, रिंकू तमांग, नम्रता सोनी, निशा, सावित्री उपस्थित रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.