विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM Hemant Soren ने कसमार-बरलंगा सड़क निर्माण का जायजा लिया, स्थानीय लोगों से किया संवाद

Published: Tue, 20 Oct 2026 08:21 PM (IST)

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बोकारो में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

कसमार में दूरबीन से जंगल का जायजा लेते दिखे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। (फोटो सौजन्य)

कसमार में दूरबीन से जंगल का जायजा लेते दिखे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। (फोटो सौजन्य)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने कसमार-बरलंगा सड़क निर्माण की प्रगति जांची।

  2. सेवाती घाटी का भी निरीक्षण किया, भौगोलिक स्थिति पर ध्यान।

  3. स्थानीय दुकान पर चाय-पकौड़ी का स्वाद लिया, लोगों से मिले।

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को बोकारो जिले में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सड़क के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया तथा निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय आवागमन की दृष्टि से इस सड़क के महत्व एवं उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया। वापसी के क्रम में मुख्यमंत्री ने सेवाती घाटी का भी निरीक्षण कर वहां की भौगोलिक स्थिति एवं सड़क मार्ग का अवलोकन किया।

सड़क संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होने से स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा

कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से आसपास के गांवों एवं क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। साथ ही स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

बेहतर सड़क संपर्क व्यवस्था से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य की प्रगति के साथ-साथ स्थानीय आवागमन की परिस्थितियों का भी जायजा लिया।

स्थानीय दुकान में चखा गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का स्वाद

सड़क निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन कसमार के तीनकोनिया चौक स्थित एक स्थानीय दुकान पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने विधायक कल्पना सोरेन के साथ बैठकर गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का स्वाद चखा।

मुख्यमंत्री का इस तरह स्थानीय दुकान पर पहुंचना वहां मौजूद लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सहज एवं आत्मीय वातावरण में स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा उनका हालचाल जाना।

स्थानीय लोगों से हुए रूबरू, किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री सोरेन ने तीनकोनिया चौक पर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनसे आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की स्थिति, स्थानीय जनजीवन एवं जनसुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्थानीय लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री एवं विधायक को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। लोगों ने उनसे मुलाकात कर प्रसन्नता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें- Rajrappa में मां की अस्थियों का विसर्जन कर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- मां की स्मृतियां सदैव साथ रहेंगी

यह भी पढ़ें- मां की अस्थियां विसर्जित कर नेमरा से रांची लौटे CM Hemant Soren, भाई बसंत से मिलने जा सकते हैं Singapore