विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hemant Soren Death Threat: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर मिली जान से मारने की धमकी

By Alok ShahiEdited By:
Published: Tue, 21 Jul 2020 05:37 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 05:51 PM (IST)

Hemant Soren Death Threat मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर जान से मारने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। लगातार मिल ...और पढ़ें

Hemant Soren Death Threat: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर मिली जान से मारने की धमकी
Hemant Soren Death Threat: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर मिली जान से मारने की धमकी

राज्य ब्यूरो, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर जान से मारने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। लगातार मिल रहे ई-मेल से पुलिस प्रशासन भी सकते में हैं। आठ जुलाई को भी धमकी भरा ई-मेल मिला था, लेकिन उसके बारे में अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी कि एक बार फिर ई-मेल मिलने से सनसनी फैल गई है। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस दूसरे ई-मेल की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

पिछले दिनों मिले ई-मेल के बाद सीआइडी के निर्देशन पर साइबर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। तब अपराधियों ने ई-मेल कर यह धमकी दी थी कि वे सुधर जाएं नहीं तो परिवार व सहयोगियों सहित उन्हें उड़ा दिया जाएगा। पूर्व में जिन दो ई-मेल आइडी से धमकी दी गई थी, उसके सर्वर का लोकेशन स्वीट्जरलैंड व जर्मनी में था। साइबर थाने की पुलिस ने दोनों ही सर्वर को ई-मेल कर उस सिस्टम के आइपी एड्रेस की जानकारी मांगी थी जो अब तक नहीं मिली है।

धमकी भरे ई-मेल के बाद से ही मुख्यमंत्री की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त जवान व अधिकारी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे हैं, ताकि उन्हें किसी तरह का नुकसान न हो। 

हो सकती है किसी की शरारत, जताई जा रही आशंका

लगातार ई-मेल मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि यह किसी की शरारत हो सकती है। पहले भी वीवीआइपी को ई-मेल भेजकर धमकी संबंधित कई मामले आ चुके हैं, जिसमें कोई सच्चाई सामने नहीं आई थी।