विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: प्रेम 'साहब' के घर से मिला कंबोडिया का कछुआ... ईडी अफसरों के होश उड़े

By Alok ShahiEdited By:
Published: Thu, 26 May 2022 12:58 AM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 04:44 AM (IST)

Jharkhand News झारखंड के बड़े नेताओं और नौकरशाहों का राजदार प्रेम प्रकाश ईडी की हिरासत में है। प्रवर्तन निदेशालय की ...और पढ़ें

Jharkhand News: प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित आवास से कंबोडिया का कछुआ मिला है।
Jharkhand News: प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित आवास से कंबोडिया का कछुआ मिला है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand News झारखंड के बड़े नेताओं और नौकरशाहों का राजदार प्रेम प्रकाश ईडी की हिरासत में है। प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी अब भी उसके ठिकानों पर जारी है। इस बीच रांची के हरमू में उसके आवास से कंबोडिया का कछुआ बरामद हुआ है। दैनिक जागरण संवाददाता ने बताया कि प्रेम प्रकाश के रांची, हरमू स्थित आवास से थोड़ी देर पहले कछुआ मिला है। बताया जा रहा है कि यह कछुआ कंबोडिया का है। छापेमारी अब भी जारी है।

ईडी के हत्‍थे चढ़े प्रेम प्रकाश के घर से बरामद कंबोडिया का कछुआ।

रांची के लालपुर में बिल्डर मनोज सिंह के यहां आयकर का छापा

रांची के लालपुर क्षेत्र में होटल लैंडमार्क समीप राज गर्ल्स हॉस्टल के पास बिल्डर मनोज सिंह के यहां आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि बिल्डर मनोज सिंह प्रेम प्रकाश के करीबी हैं। पूरा मामला मनी लांड्रिंग में चल रही ईडी की कार्रवाई से जुड़ा हुआ है। ईडी की टीम आयकर के अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले में तह तक जाने की कोशिश में जुटी हुई है। बिल्डर मनोज सिंह को गृह सचिव के बहनोई निशित केसरी का करीबी भी बताया जा रहा है।

प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के दौरान रांची के हरमू में प्रेम प्रकाश के घर से कंबोडिया का कछुआ बरामद हुआ है।