Move to Jagran APP

Durga Puja 2021 Ranchi: मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने शीश झुकाकर माता रानी से लिया आशीर्वाद

Durga Puja 2021 Jharkhand CM Hemant Soren मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन हरमू स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे और यहां मां दुर्गा का दर्शन किया। उन्‍होंने कहा कि राज्य में अमन चैन और शांति का माहौल बना रहे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 09:15 PM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 09:32 PM (IST)
Durga Puja 2021 Ranchi: मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने शीश झुकाकर माता रानी से लिया आशीर्वाद
Durga Puja 2021 मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरमू स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा का दर्शन किया।

रांची, राज्य ब्यूरो। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के हरमू स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां शीश झुकाकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि मां दुर्गा सभी को कोरोना संक्रमण से बचाएं। राज्य में अमन चैन और शांति का माहौल बना रहे। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।

loksabha election banner

इससे पूर्व मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि सभी देश और झारखंडवासियों को दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। माँ आप सभी को सुखी, स्वस्थ और समृद्ध रखे, यही कामना करता हूँ।

रामकृष्ण मिशन आश्रम में महाअष्टमी की पूजा का आयोजन

आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से रामकृष्ण मिशन आश्रम मोराबादी में मां दुर्गा की आराधना का महापर्व नवरात्रि पर पूजा अनुष्ठान किया जा रहा है। बुधवार के दिन मां दुर्गा के महागौरी रूप की पूजा पूरी श्रद्धा भक्ति व उल्लास के साथ आयोजित हुई। सुबह से ही मंगल आरती, वेदपाठ, विशेष पूजा, चंडीपाठ, हवन व भजन-कीर्तन संध्या आरती का अनुष्ठान किया गया।

इस अवसर पर आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद सहित अन्य संन्‍यासी मिलकर जगत जननी मां दुर्गा से संपूर्ण जगत के सुख शांति व समृद्धि की कामना की। आश्रम के पवित्र परिसर में स्थित में ब्रह्मचारी देवात्म चैतन्य एवं ब्रह्मचारी रथींद्र ने पूरे विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा कराई। ब्रह्मचारी राजीव चैतन्य ने चंडी पाठ किया। इस अवसर पर आश्रम के कई भक्त और अनुयायी भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.