रघुवर बोले, किसी भी हद तक गिर सकते हैं राहुल गांधी; कहा- गंदी राजनीति करना कांग्रेस की फितरत
Rahul Gandhi Raghubar Das. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ट्विटर पर कड़ी टिप्पणी की है।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बेहद तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। सीएम ने कहा है कि राहुल गांधी ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए झूठ बोलने को अपना पेशा बना लिया है। उन्होंने कहा है कि झूठी और गंदी राजनीति करते हुए कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी किसी भी हद तक गिर सकते हैं। वे हमेशा देश की जनता से झूठ बोलते रहे हैं, गंदी राजनीति करने और झूठ बोलने की कांग्रेस और राहुल गांधी की ये पुरानी आदत है।
सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा- शर्मनाक। एक बार फिर साबित हो गया कि झूठी और गंदी राजनीति करते हुए कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी किसी भी हद तक गिर सकते हैं। झूठ बोलना इनका पेशा है। हमेशा देश की जनता से झूठ बोलते रहे हैं ,भला गंदी राजनीति करने और झूठ बोलने की कांग्रेस और राहुल गांधी की ये आदत कैसे जाएगी ?