Move to Jagran APP

चतरा में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान Chatra News

Jharkhand Chatra News अशोक सिंह की पत्नी रसोई में गैस सिलेंडर पर चाय बना रही थी। तभी अचानक रेगूलेटर में आग लग गई। आग लगते देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 26 Aug 2020 10:33 AM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 05:37 PM (IST)
चतरा में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान Chatra News
चतरा में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान Chatra News

कन्हाचट्टी (चतरा), जासं। चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के नयकी हेसाग गांव के एक मकान में गैस सिलेंडर फट गया। इससे घर में आग लग गई और लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि जान का नुकसान नहीं हुआ। चूंकि परिजनों ने सिलेंडर को रसोई से बाहर निकाल दिया था। यदि जरा भी विलंब होता, तो कई लोगों की जान जा सकती थी।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार गांव निवासी अशोक सिंह की पत्नी रसोई में गैस सिलेंडर पर चाय बना रही थी। तभी अचानक रेगूलेटर में आग लग गई। आग लगते देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर उनके पति व आसपास के लोग वहां पहुंचे और सिलेंडर उठाकर रसोई से बाहर फेंक दिया।

इसी बीच सिलेंडर विस्फोट कर गया। इससे घर में आग लग गई। आस पड़ोस के लोगों ने आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। इस बीच जिला मुख्यालय से अग्निशमन वाहन आया और उसके बाद आग पर काबू पाया गया। आगलगी में लाखों की संपत्ति खाक हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.