विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Cabinet Expansion: चंपई सोरेन ने कैबिनेट विस्‍तार पर दी प्रतिक्रिया, बन्‍ना गुप्‍ता को आई हेमंत सोरेन की याद!

By Agency Edited By: Prateek Jain
Published: Fri, 16 Feb 2024 06:15 PM (IST)

झारखंंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बनी नई चंपई सोरेन सरकार में शुक्रवार को कैबिनेट का विस्‍तार हो ...और पढ़ें

Jharkhand Cabinet Expansion: चंपई सोरेन ने कैबिनेट विस्‍तार पर दी प्रतिक्रिया, बन्‍ना गुप्‍ता को आई हेमंत सोरेन की याद!
Jharkhand Cabinet Expansion: चंपई सोरेन ने कैबिनेट विस्‍तार पर दी प्रतिक्रिया, बन्‍ना गुप्‍ता को आई हेमंत सोरेन की याद!

HighLights

  1. अभी तक उप मुख्यमंत्री के पद पर कोई चर्चा नहीं हुई है: चंपई सोरेन
  2. मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने कहा- जनता को इस सरकार से काफी उम्‍मीदें हैं

एएनआई, रांची। झारखंंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बनी नई चंपई सोरेन सरकार में शुक्रवार को कैबिनेट का विस्‍तार हो गया है। मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम चंपई सोरने व मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने प्रतिक्रिया दी है।

सीएम चंपई सोरने ने कहा कि आज कैबिनेट विस्‍तार हो गया है और जल्‍द ही सभी मंत्रियों को दायित्‍व सौंप दिया जाएगा। वहीं उन्‍होंने डिप्‍टी सीएम के पद को लेकर भी बयान दिया है। साथ ही कहा कि वे जल्‍द ही विभागों का बंटवारा भी करेंगे।

मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने चंपई सरकार को लेकर दिया बयान

मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने कहा कि जनता को इस सरकार से काफी उम्‍मीदें हैं। हेमंत सोरने के नेतृत्‍व में हम लगातार अच्‍छा काम कर रहे थे। अब वर्तमान सीएम चंपई सोरेन के नेतृत्‍व में भी हम इसे जारी रखेंगे। 

कैबिनेट में इन्‍हें मिली जगह

रामेश्वर उरांव, दीपक बिरुआ, बन्ना गुप्ता, बादल, मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, हफीजुल अंसारी, बेबी देवी ने शुक्रवार को मंत्री पद व गोपनीयता की शपथ ली।

यह भी पढ़ें - 

चंपई सोरेन की कैबिनेट से हटा बैद्यनाथ राम का नाम, इस वजह से उठाना पड़ा अंतिम घड़ी में यह बड़ा कदम

'झारखंड झुकेगा नहीं...' आखिर क्‍यों हो रही हेमंत सोरेन के इस पोस्‍टर की चर्चा; पूर्व CM के साथ लगी है इनकी भी फोटोज