विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Cabinet Conflict: कांग्रेस के नाराज विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा, मनाने में लगे रहे सीनियर लीडर्स

Published: Sun, 18 Feb 2024 10:23 PM (IST)

चम्पाई सोरेन मंत्रिमंडल में कांग्रेस कोटे के पुराने मंत्रियों को फिर से जगह मिलने से नाराज पार्टी विधायक मानने को ...और पढ़ें

Jharkhand Cabinet: कांग्रेस के विधायकों की नाराजगी के बीच दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सीएम चम्‍पाई सोरेन।
Jharkhand Cabinet: कांग्रेस के विधायकों की नाराजगी के बीच दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सीएम चम्‍पाई सोरेन।

HighLights

  1. पूर्व प्रदेश सह प्रभारी उमंग सिंघार ने की बातचीत
  2. प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बारी-बारी से किया विमर्श, आलाकमान को देंगे रिपोर्ट

राज्य ब्यूरो, रांची। चम्पाई सोरेन मंत्रिमंडल में कांग्रेस कोटे के पुराने मंत्रियों को फिर से जगह मिलने से नाराज पार्टी विधायक मानने को तैयार नहीं हैं। शनिवार की देर रात विधायकों ने दिल्ली कूच किया था। इन विधायकों ने वहां डेरा जमा रखा है। उनसे कई दौर की बातचीत वरीय नेताओं ने की है।

विधायकों के साथ समन्वय स्थापित करने का जिम्मा मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार को दिया गया है। सिंघार झारखंड में कांग्रेस के सह प्रभारी रह चुके हैं। उन्होंने देर रात तक विधायकों से बातचीत कर जानकारी ली। उसके बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मोर्चा संभाला।

लगभग तीन घंटे वे उनके साथ रहे और अलग-अलग भी बातचीत की। उन्होंने कैबिनेट में शामिल किए गए मंत्रियों के पूर्व के प्रदर्शन के बारे में भी जानकारी ली। विधायकों ने बताया कि वे पहले भी नेतृत्व को अवगत करा चुके हैं। इसी वर्ष चुनाव में जाना है।

मंत्रियों के कारण परेशानी हो रही है। विधायकों ने एक स्वर में कहा कि पुराने मंत्रियों की जगह नए चेहरों को स्थान देना कांग्रेस के हित में होगा। विधायकों से बातचीत के आधार पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शीर्ष नेतृत्व को फीडबैक देंगे।

विधायकों की भावना से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को अवगत कराया जाएगा। विधायकों को एकजुट होकर काम करने का सुझाव दिया गया है। हालांकि विधायकों का कहना है कि वे आलाकमान के संदेश का इंतजार करेंगे और उसे बाद आगे का निर्णय करेंगे।

10 विधायक हैं दिल्ली में

फिलहाल कांग्रेस के 10 विधायक दिल्ली में हैं। इसमें कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, इरफान अंसारी, राजेश कच्छप, भूषण तिर्की, नमन विक्सल कोनगाड़ी, उमाशंकर अकेला, दीपिका पांडेय सिंह, सोनाराम सिंकू, अंबा प्रसाद, पूर्णिमा नीरज सिंह शामिल हैं।

सीएम चम्पाई सोरेन बोले-हमारा गठबंधन मजबूत है

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने रविवार को दिल्ली में कहा कि गठबंधन बहुत मजबूत है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई मुद्दा नहीं है।

यह भी पढ़ें -

'...जांच करवा फंसाया गया', हेमंत की गिरफ्तारी को लेकर झामुमो का भाजपा पर हमला; बोले- जवाब झारखंड की जनता देगी

असमंजस में चंपई सरकार! खुलकर नहीं बोल रहे कांग्रेस विधायक, खरगे से मुलाकात के बाद तस्वीरें होंगी साफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।