Move to Jagran APP

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... सरकार ने खोला खजाना... अबकी बार 25 लाख खेतिहरों को KCC, ब्‍याज भी चुकाएगी...

Jharkhand News केसीसी से किसानों को खेती के लिए आसान ब्याज दर पर ऋण मिल रहा है। इससे किसानों को खेती में सहायता के साथ ही उन्हें सेठ-साहूकारों के चंगुल से भी मुक्ति मिल रही है। वर्तमान सरकार के प्रयास से कृषि ऋण में लगातार सुधार हो रहा है।

By JagranEdited By: Alok ShahiPublished: Wed, 28 Sep 2022 01:16 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 04:49 AM (IST)
Jharkhand News: केसीसी से किसानों को खेती के लिए आसान ब्याज दर पर ऋण मिल रहा है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने की प्रक्रिया अनवरत चल रही है। यही कारण है कि राज्य में 15 सितंबर 2022 तक 19 लाख 18 हजार 511 केसीसी धारक हो गए हैं। सितंबर 2021 के बाद 5 लाख 34 हजार 331 नए केसीसी को स्वीकृति दी गई है। ज्ञात हो कि केसीसी के माध्यम से किसानों को खेती के लिए आसान ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे जहां किसानों को खेती में सहायता मिल रही है, वहीं उन्हें सेठ-साहूकारों के चंगुल से भी मुक्ति मिल रही है। वर्तमान सरकार के प्रयास से कृषि ऋण में लगातार सुधार हो रहा है। यही वजह है कि राज्य गठन के बाद से दिसंबर 2019 तक मात्र 409 करोड़ रुपए किसानों के बीच वितरित किए गए। जबकि वर्तमान सरकार द्वारा 900 करोड़ रुपए से अधिक स्वीकृत किया गया।

loksabha election banner

केसीसी के लिए सतत बढ़ते कदम

केसीसी के तहत जून 2021 में 420.74 करोड़, अगस्त 2021 में 581.53 करोड़, अक्टूबर 2021 में 685.16 करोड़, दिसंबर 2021 में 914.2 करोड़ एवं अप्रैल 2022 में 1313.36 करोड़ की राशि बैंक द्वारा स्वीकृत की गई है। वहीं अप्रैल 2022 में 17.76 लाख, सितंबर 2022 में 19.50 लाख किसानों को केसीसी प्रदान किया गया। दिसंबर 2022 तक 22.50 लाख एवं मार्च 2023 तक 25.50 लाख किसानों को केसीसी प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

छूटे हुए किसानों काे भी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जल्द सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत छुटे हुए किसानों को केसीसी का लाभ दिया जाएगा। फिलहाल घर-घर अभियान चलाकर एवं केसीसी शिविर लगाकर केसीसी से वंचित किसानों को आच्छादित करने की प्रक्रिया चल रही है। मालूम हो कि 23 जून 2022 को राज्य के सभी प्रखंडों में मेगा किसान क्रेडिट कार्ड वितरण कैंप का आयोजन किया गया। ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित किया जा सके। इससे पहले भी आठ जून 2022 को राज्य के सभी जिलों में जिला स्तर मेगा किसान क्रेडिट कार्ड वितरण कैम्प का आयोजन किया गया था।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश से किसानों को युद्धस्तर पर केसीसी मुहैया कराया जा रहा है। कृषक मित्र, एटीएम, बीटीएम एवं वीएलडब्लू टोला-टोला घूम कर किसानों से केसीसी फार्म भरवा रहे हैं। वर्ष 2021 के बाद से अप्रत्याशित रूप से सबसे अधिक केसीसी आवेदन इस साल भरवाए गए हैं। निशा उरांव, निदेशक, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.