विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hazaribagh Big Accident: हजारीबाग में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, एक की मौत; आधा दर्जन लोग घायल

By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
Published: Sun, 09 Oct 2022 12:58 PM (IST)Updated: Sun, 09 Oct 2022 01:11 PM (IST)

Hazaribagh Big Accident Today झारखंड के हजारीबाग जिले में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। ...और पढ़ें

Hazaribagh Big Accident Today: हजारीबाग में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान बड़ा हादसा।
Hazaribagh Big Accident Today: हजारीबाग में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान बड़ा हादसा।

बड़कागांव (हजारीबाग), संसू। Hazaribagh Big Accident Today मुस्लिम धर्मावलंबियों के महत्वपूर्ण पर्व ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत छवनिया गांव में एक बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार पर्व के दिन पूर्वाहन निकाले गए जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान छवनिया गांव में साउंड बॉक्स के 11 हजार वाट के तार में सट जाने के कारण जुलूस में शामिल एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मृतक छवनिया गांव निवासी 35 वर्षीय मो. नियामत है। घायलों को तत्काल स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया।

इलाके में गमगीन माहौल

हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। जुलूस में शामिल लोग फौरन घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं मृतक का शव पहुंचते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। मृतक के परिजनों के चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

11 हजार वाट के तार से सट गया चोनगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छवनिया गांव में निकले जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान एक ट्रैक्टर पर कई साउंड बॉक्स और चोनगा लगा हुआ था। गांव के ट्रांसफार्मर के पास रास्ते में पानी जमा होने के कारण ट्रैक्टर दाहिनी ओर ट्रांसफार्मर के के नजदीक से गुजर रहा था कि उसका साउंड बॉक्स और चोनगा 11 हजार वाट के तार से सट गया। इससे पूरे ट्रैक्टर में करंट प्रवाहित हो गया। ट्रैक्टर पर सवार लोग इसके चपेट में आ गए। करंट के कारण ट्रैक्टर के पहिए का टायर भी जल गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।