Move to Jagran APP

11 अप्रैल को भाजपा का रांची में प्रदर्शन, प्रदेशाध्यक्ष दीपक प्रकाश का दावा- 32 हजार गांवों से उमड़ेगा जनसैलाब

Jharkhand BJP Protest Meeting प्रदेश भाजपा 11 अप्रैल को राज्य सरकार के खिलाफ राजधानी में जोरदार प्रदर्शन की तैयारी में जुटी है। इसके लिए शनिवार को प्रदेश कार्यालय में कोर टीम की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने की। (फाइल फोटो)

By Pradeep singhEdited By: Prateek JainPublished: Sat, 01 Apr 2023 10:24 PM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2023 10:24 PM (IST)
11 अप्रैल को भाजपा का रांची में प्रदर्शन, प्रदेशाध्यक्ष दीपक प्रकाश का दावा- 32 हजार गांवों से उमड़ेगा जनसैलाब
प्रदेशाध्यक्ष दीपक प्रकाश का दावा- 32 हजार गांवों से उमड़ेगा जनसैलाब

रांची, राज्य ब्यूरोप्रदेश भाजपा 11 अप्रैल को राज्य सरकार के खिलाफ राजधानी में जोरदार प्रदर्शन की तैयारी में जुटी है। इसके लिए शनिवार को प्रदेश कार्यालय में कोर टीम की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने की।

loksabha election banner

बैठक के बाद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। झामुमो- कांग्रेस-राजद ठगबंधन की सरकार से जनता ऊब चुकी है।

झूठ बोलकर सत्‍ता में आई यह सरकार: दीपक प्रकाश

भाजपा राज्य की जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में जनता सड़कों पर धरना देकर राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले रही है।

सफेद झूठ बोलकर, लोगों को हसीन सपने दिखाकर सत्ता में आने वाली सरकार को अब सच से सामना करना पड़ रहा है। जनता का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।

32 हजार गांवों से उमड़ेगा जनसैलाब: भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष

11 अप्रैल को प्रदेश भाजपा के बैनर तले राज्य के 32 हजार गांवों से रांची की धरती पर जनसैलाब उतरेगा। जनता राज्य सरकार के सचिवालय को घेरकर उनके वादे को याद कराएगी। सरकार या तो अपना वादा निभाए या फिर कुर्सी छोड़े। सरकार केवल लूट, घोटाले,भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में लगी है।

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सुनील कुमार सिंह,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र कुमार राय और डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.