विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक मंच पर दिखे 5 पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड भाजपा कार्यसमिति में दिखा एकजुटता का दम

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:57 PM (IST)

तीन साल बाद रांची में हुई झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में नेताओं ने संगठन और भविष्य की रणनीति पर मंथन किया।

रांची में चल रही भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक। (जागरण)

रांची में चल रही भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक। (जागरण)

HighLights

  1. तीन साल बाद हुई झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक।

  2. आदित्य साहू की अध्यक्षता में पहली बैठक, बढ़ा कार्यकर्ताओं का विश्वास।

  3. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी से बैठक का महत्व बढ़ा।

दिव्यांशु, रांची। तीन सालों की प्रतीक्षा के बाद झारखंड भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक नेताओं और कार्यकर्ताओं दोनों की उत्सुकता और उत्साह से लबरेज रही।

आदित्य साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली कार्यसमिति थी। शनिवार को रांची में रिंग रोड पर बने हवेली बैंक्वेट हाल में मुख्य हाल के बाहर और अंदर व्यवस्था, अनुशासन के साथ उम्मीद भी थी।

सात सालों से सत्ता से बाहर रही पार्टी की पहली कतार में पांंच पूर्व मुख्यमंत्री बैठे थे। बाबूलाल मरांडी नेता प्रतिपक्ष होने के नाते मंच पर थे जबकि रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा और चम्पाई सोरेन पहली कतार में बैठे थे।

पीछे की पंक्तियों में कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बैठे थे। समारोह स्थल के बाहर भी भाजपा के कई नेता कार्यकर्ता बैठक में शामिल नहीं होने का मलाल लिए घूम रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी से कार्यसमिति बैठक का अलग ही महत्व हो गया था।

नए संगठन महामंत्री पवन साय ने शालीनता और अनुशासन का बनाया संगम

प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय महीने भर पहले ही झारखंड आए हैं। कार्यसमिति बैठक की तैयारियों पर बारीकी से काम करते हुए उन्होंने पूरे प्रदेश कमेटी को टास्क दिया।

इसमें व्यवस्था की संजीदगी और राजनीतिक प्रस्तावों की प्रासंगिकता दोनों को समान महत्व था। राज्य भाजपा के लिए इस साल के सबसे बड़े इवेंट से निकला संदेश अगले तीन सालों के लिए पाथेय का काम करेगा।

पवन साय ने शालीनता से नेताओं कार्यकर्ताओं का अनुशासन बनाए रखा और पहले दिन का कार्यक्रम सफल रहा। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह झारखंड के कार्यकर्ताओं और नेताओं से परिचित हैं। मंच पर उनका होना ही कार्यक्रम को योजना के अनुरूप चलाने में सहायक हुआ।

आदित्य साहू की कमेटी का बढ़ा आत्मविश्वास

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यसमिति बैठक में उद्घाटन भाषण देते हुए झारखंड भाजपा के कार्यकर्ताओं की बंगाल विजय में भूमिका बताई।

जिला से लेकर प्रदेश तक के नेताओं का उत्साह बढ़ाते हुए नितिन नवीन ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में बनी यह कमेटी झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनाएगी।

दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक में आदित्य साहू ने प्रदेश के नेताओं को जो जिम्मेदारी दी उसे पूरी तरह निभाकर उनकी टीम ने संगठन का विश्वास बढ़ाया।

यह भी पढ़ें- 'विदेशी टूलकिट के इशारे पर काम कर रहे राहुल गांधी', रांची में नितिन नवीन का बड़ा हमला, हेमंत सरकार को भी घेरा