Move to Jagran APP

BJP Kisan Chaupal Jharkhand: रघुवर दास बोले, कृषि कानून किसानों के हित में

Jharkhand BJP Kisan Chaupal रघुवर दास ने कहा कि पांच दशकों तक देश में कांग्रेस का राज रहा लेकिन इनके शासन काल में किसान उपेक्षित ही रहे। किसानों के साथ सरकार उपेक्षापूर्ण व्यवहार करती रही। देश में विचौलिये का राज था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 02:57 PM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 03:08 PM (IST)
BJP Kisan Chaupal Jharkhand: रघुवर दास बोले, कृषि कानून किसानों के हित में
किसानों के साथ खिचड़ी खाते पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास। जागरण

रांची, जासं। रांची के कांके के सुकुरहुट्टू में आयोजित भाजपा के किसान चौपाल में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि गांव, गरीब और किसान की उन्नति के बिना देश का वास्तविक विकास असंभव है। केंद्र की मोदी सरकार इसी कार्य में जुटी हुई है। कृषि कानून पर विरोधियों खासकर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए रघुवर दास ने कहा कि पांच दशकों तक देश में कांग्रेस का राज रहा लेकिन इनके शासन काल में किसान उपेक्षित ही रहे।

loksabha election banner

किसानों के साथ सरकार उपेक्षापूर्ण व्यवहार करती रही। देश में बिचौलिये का राज था। आजादी के बाद पहली बार जब किसानों के हित में कानून लाया गया तो विरोधी घड़ियाल आंसू बहा रहे हैं। लेकिन देश के किसान विरोधियों के झांसे में नहीं आने वाले हैं। रघुवर दास ने कहा कि तीनों कानून किसानों के हित में हैं। अब किसान को अपनी उपज बेचने के लिए बिचौलिये का मुंह नहीं देखना होगा।

गांव-गांव में इंटरनेट की पहुंच है। देश में जहां फसल की अच्छी कीमत मिलेगी, किसान वहां सौदा कर सकते हैं। मंडी और एमएसपी खत्म करने का कोई सवाल ही नहीं है। बल्कि मोदी सरकार डेढ़ गुना ज्यादा पैसा दे रही है। कहा कि यह वही विरोधी हैं जो सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल करता था। इसका बस एक ही काम है कि नरेंद्र मोदी का विरोध।

आंदोलन किसान नहीं बिचौलिये कर रहे

रघुवर दास ने कहा कि आंदोलन करने वाले किसान नहीं हैं। जो किसान हैं, वे खेती में जुटे हुए हैं। ये लोग बिचौलिए हैं जिनके पेट में दर्द हो रहा है। भारत माता के टुकड़े-टुकड़े करने वाले गैंग और खालिस्तानी का समर्थन करने वाले ये लोग हैं। देश के किसान इनके झांसे में नहीं आने वाली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांके एवं आसपास के किसान जुटे हैं। मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद समीर उरांव, लोकसभा सांसद संजय सेठ, सुदर्शन भगत, विधायक समरी लाल, नवीन जयसवाल सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.