विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरिडीह उपचुनाव: भाजपा की पूरी टीम 21 नवंबर को करेगी मंथन, तय होगा नाम?

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:59 PM (IST)

प्रदेश भाजपा 21 नवंबर को गिरिडीह में और 22 नवंबर को देवघर में बैठक कर उपचुनाव की रणनीति बनाएगी। संगठन ...और पढ़ें

गिरिडीह उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा लगाएगी पूरा जोर।

गिरिडीह उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा लगाएगी पूरा जोर।

HighLights

  1. प्रदेश भाजपा की टीम 21 नवंबर को गिरिडीह में जुटेगी।

  2. उपचुनाव प्रत्याशियों के नाम पर गजेंद्र पटेल करेंगे चर्चा।

  3. देवघर में 22 नवंबर को संताल परगना नेताओं संग बैठक।

राज्य ब्यूरो, रांची। गिरिडीह में होने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश भाजपा अपने सभी नेताओं को सीधे क्षेत्र में ले जाकर बैठक कर रही है। 21 नवंबर को गिरिडीह में भाजपा के सभी नेताओं का जुटान होगा। इस अवसर पर प्रदेश कमेटी के अलावा कोर कमेटी के सदस्यों को भी रहने को कहा गया है। गिरिडीह उपचुनाव से पहले वहां सभी नेताओं को बुलाकर पार्टी अपने पक्ष में माहौल तैयार करने की कोशिश करेगी।

संगठन प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव गजेंद्र सिंह पटेल की उपस्थिति में प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा भी होगी। गिरिडीह जिला भाजपा के नेताओं से गजेंद्र पटेल अलग-अलग मुलाकात कर जीत के समीकरण और प्रत्याशियों की संभावना पर चर्चा करेंगे।

गिरिडीह बैठक में शामिल होने के लिए गजेंद्र पटेल दिल्ली से सीधे देवघर आएंगे और वहीं से गिरिडीह जाएंगे। इस अवसर पर पार्टी ने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया है। भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह जिले के नेताओं के साथ रांची में दो दौर की बैठक कर चुके हैं।

दिसंबर के पहले सप्ताह में दोनों नेता गिरिडीह में प्रवास कर जिले के नेताओं संग बैठक करेंगे और प्रत्याशी के नाम पर सहमति बनाने की कोशिश करेंगे।

गिरिडीह के बाद अगले दिन देवघर में बैठक

22 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी देवघर में संताल परगना के भाजपा नेताओं के साथ प्रमंडल स्तरीय बैठक करेगी। इसमें भी प्रदेश कमेटी के सभी नेता उपस्थित रहेंगे। गिरिडीह और देवघर की दो दिनों तक हुई बैठक के बाद उपचुनाव के लिए प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर गजेंद्र पटेल केंद्रीय नेताओं को अवगत कराएंगे। यहीं से गिरिडीह जिला के नेताओं को चुनावी तैयारी के लिए आगे की योजना सौंपी जाएगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।