विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड भाजपा में जनाधार विस्तार: पुराने नेताओं की वापसी और नए चेहरों का प्रवेश, कई दलों में सेंध

Published: Tue, 13 Oct 2026 04:05 PM (IST)

झारखंड भाजपा पुराने नेताओं की घर वापसी और नए सदस्यों को शामिल कर अपना जनाधार बढ़ा रही है। बोकारो, हजारीबाग ...और पढ़ें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।

HighLights

  1. कोल्हान में हरेलाल महतो व खगेन महतो ने ली सदस्यता।

  2. बोकारो, हजारीबाग, सरायकेला से नए नेता शामिल हुए।

  3. गिरिडीह उपचुनाव से पहले पार्टी मजबूत हो रही है।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी इन दिनों जनाधार बढ़ाने के लिए नए नेताओं को पार्टी में शामिल करा रही है। इसमें कुछ नेता ऐसे हैं जो पिछले दिनों पार्टी से अलग हो गए थे। जबकि कुछ नए नेताओं को भी पार्टी में शामिल कराया गया है।

सोमवार को बोकारो से परिंदा सिंह, हजारीबाग से कुमकुम सिंह और सरायकेला खरसावां से खगेन महतो को प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। ये सभी नेता पहले भाजपा से जुड़े रहे हैं। ऐसे में दोबारा पार्टी में आना इनकी घर वापसी की तरह है। रविवार को आजसू छोड़ चुके हरेलाल महतो को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई थी।

कोल्हान क्षेत्र में कुड़मी समाज के बीच मजबूत आधार रखने वाले हरेलाल महतो को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पार्टी में शामिल कराया।गिरिडीह उपचुनाव से पहले भाजपा पार्टी में नए नेताओं को शामिल कराकर मजबूत राजनीतिक उपस्थिति का संदेश देना चाहती है।

संगठन प्रभारी और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री आ रहे रांची

पार्टी में नए नेताओं को शामिल करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से स्वीकृति मिल चुकी है। इस प्रक्रिया को अभी आगे ले जाना है और दूसरे दलों के कुथ प्रमुख नेताओं को नवरात्र के बाद पार्टी की सदस्यता दिलाई जा सकती है।

संगठन की तैयारियों पर चर्चा के लिए प्रभारी गजेंद्र सिंह 14 अक्टूबर को रांची आ रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह के रांची आने और नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है।

गुमला में सक्रिय आदिवासी नेता मिसिर कुजूर पिछले चुनाव से पहले भाजपा छोड़ गए थे। उन्हें फिर से पार्टी में वापस किए जाने के लिए चर्चा हो रही है। संगठन प्रभारी और सौदान सिंह के दौरे के बाद इस संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें- झामुमो के बैद्यनाथ राम दांव पर भाजपा का पलटवार: पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को राज्यपाल बनाने की इनसाइड स्टोरी

यह भी पढ़ें- रांची आईआईआईटी में छात्र की मौत पर केंद्र ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति, संस्थान में बवाल जारी