विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में BJP की डिजिटल तैयारी, आदिवासी इंफ्लुएंसर्स को भी साधेगी पार्टी

Published: Sun, 18 Oct 2026 07:47 PM (IST)

झारखंड भाजपा अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने के साथ डिजिटल मीडिया पर भी सक्रियता बढ़ा रही है।

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू। (फाइल फोटो)

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रत्येक विधानसभा में दो सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर बनेंगे।

  2. आदिवासी इन्फ्लुएंसर्स को पार्टी के मुद्दों पर आमंत्रित किया जाएगा।

  3. सरकार के वादों और भ्रष्टाचार पर आईटी टीम घेरेगी।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा जमीनी पकड़ मजबूत करने के साथ डिजिटल मीडिया पर भी बढ़त लेने की योजना बना चुकी है।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा इंटरनेट मीडिया के लिए दो-दो काे-ऑर्डिनेटर बनाएगी। इसके अलावा आदिवासी समाज से आने वाले इंफ्लुऐंसर को पार्टी के मुद्दों पर संवाद करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

पिछले दिनों प्रदेश संगठन के प्रभारी गजेंद्र सिंह ने मीडिया के सभी माध्यमों पर संवाद बढ़ाने का निर्देश दिया है। प्रदेश और जिला स्तर पर इंटरनेट मीडिया पोस्ट करने और उसपर आने वाली प्रतिक्रिया के विश्लेषण के लिए एक विशेष टीम बनाई जाएगी।

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि आदिवासी युवाओं के बीच अपनी सांस्कृतिक पहचान को लेकर जागरूकता बढ़ी है। शिक्षण संस्थाओं में आदिवासी युवाओं का एक वर्ग भारतीय जनता पार्टी के प्रति सहानुभूति रख रहा है। इसे सामने लाकर पार्टी दूसरे लोगों को भी प्रभावित करेगी।

सरकार को उसके वादों पर घेरने में जुटेगी टीम

झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार के चुनावी वादों, भ्रष्टाचार के मामलों पर लगातार पोस्ट कर जनता की यादाश्त में मुद्दों को बनाए रखने के लिए आईटी की टीम काम करेगी।

इसमें सरकार के अंतर्विरोध पर तीखे पोस्ट, वीडियो और मीम्स बनाने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भी भी सामयिक घटनाओं पर इंटरनेट मीडिया के जरिए अपनी बात रखेंगे।

इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जरिए युवाओं के बड़े वर्ग तक पहुंचने के लिए दीपावली से पार्टी ने तैयारी कर रखी है।

यह भी पढ़ें- झारखंड भाजपा को नई कमान, पहली बार राज्य में दो सह प्रभारी; प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा यूपी में दिखाएंगे जौहर