Jharkhand News: महिला ने दुकान में किया गंदा काम... सीसीटीवी में कैद हो गई हरकत... जानिए, इस हसीना की कहानी
Jharkhand Crime News यह कहानी है लोहरदगा जिले की। इस महिला की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है लेकिन अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसकी शिनाख्त की कवायद चल रही है। यह महिला कई दुकानों में गंदा काम कर चुकी है।
लोहरदगा, जागरण संवाददाता। झारखंड के लोहरदगा जिले के शहरी क्षेत्र के अजय उद्यान के समीप स्थित सोनी अलंकार नाम सर्राफ प्रतिष्ठान से एक महिला ने सोने के कई जेवरात बड़ी चालाकी से उड़ा लिए। घटना के कई दिन बाद सर्राफा व्यवसायी को दुकान के कई जेवरात गायब होने की जानकारी हुई। इसके बारे में उस महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कहा जा रहा है कि पुलिस को महिला के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले हैं। हालांकि पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
इस तरह दिया अपने काम को अंजाम
कहा जा रहा है कि विगत 17 जून 2022 को एक महिला सोनी अलंकार नामक प्रतिष्ठान में पहुंचती है। उस महिला ने अपने घर का पता राजा बंगला बताया। उसने कहा कि उसके घर में शादी है। उसके लिए उसे जेवरात पसंद करनी है। महिला को जेवरात दुकानदार द्वारा दिखाए जाने के क्रम में ही उसने बड़ी चालाकी से एक पीस सोने का नथिया, एक जोड़ी सोने की बाली, एक सोने की अंगूठी और एक भगवान का लॉकेट चुरा लिया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
इस तरह दुकानदार को पता चला करतूत
आभूषण चुराने के बाद महिला अपना दूसरा मोबाइल घर से लाने की बात कह कर चली गई। दो-तीन दिन बाद दूसरे ग्राहक को सोने का जेवरात दिखाने के लिए दुकानदार ने जेवरात निकाला तो मिलान करने पर उसमें से कई जेवरात गायब पाए गए। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी की घटना स्पष्ट हुई। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। महिला की पहचान को लेकर प्रयास किया जा रहा है। कहा यह भी जा रहा है कि यह महिला शहर के अलग-अलग सर्राफा दुकानों में घूम कर इसी प्रकार से सर्राफा व्यवसायियों को चूना लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।