सीजेआई कार्यक्रम में आमंत्रण न मिलने पर अधिवक्ता संघ नाराज, बुधवार को झारखंड बार काउंसिल का चुनाव
अधिवक्ता संघ ने झारखंड हाई कोर्ट में सीजेआई के कार्यक्रम में आमंत्रित न किए जाने पर नाराजगी जताई है, इसे ...और पढ़ें

एडवोकेट्स एसोसिएशन के सचिव ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र।
HighLights
सीजेआई के कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ को नहीं बुलाया गया।
संघ ने इसे भेदभावपूर्ण बताया, मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपा।
आज झारखंड स्टेट बार काउंसिल पदाधिकारियों के चुनाव होंगे।
राज्य ब्यूरो, रांची: झारखंड हाई कोर्ट परिसर में सोमवार को आयोजित भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआइ) सूर्यकांत के आधिकारिक कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के सदस्यों को आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर अधिवक्ता संघ ने नाराजगी जताई है।
इस संबंध में संघ की ओर से तीन नवंबर को झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में दो नवंबर को हाई कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम और होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित राजकीय रात्रिभोज में संघ के सदस्यों के साथ कथित भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया गया है।
संघ के महासचिव नवीन कुमार की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि दो नवंबर को झारखंड हाई कोर्ट परिसर में सीजेआइ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। एडवोकेट्स एसोसिएशन अधिवक्ताओं का प्रमुख प्रतिनिधि संगठन है।
ऐसे में यह अपेक्षा स्वाभाविक थी कि संघ और उसकी कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर उचित सम्मान दिया जाता। संघ का आरोप है कि इस कार्यक्रम में न तो अधिवक्ता संघ को और न ही उसके सदस्यों को आमंत्रित किया गया।
होटल बीएनआर चाणक्य, रांची में आयोजित राजकीय रात्रिभोज संघ में कार्यकारिणी समिति के अधिकांश सदस्यों को आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि कुछ सदस्यों को निमंत्रण दिया गया। संघ का कहना है कि इस तरह का चयनात्मक आमंत्रण निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के बीच भेदभाव की भावना पैदा करता है।
बार काउंसिल के पदाधिकारियों को चुनाव आज
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पदाधिकारियों और बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआइ) के प्रतिनिधि का चार नवंबर को मतदान होगा। चीफ रिटर्निंग आफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि चार नवंबर को पूर्वाह्न 11:15 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी।
चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान संपन्न होने के बाद उसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए निलेश कुमार और एके चतुर्वेदी में सीधा मुकाबला है।
उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार महतो, मधुलता रानी, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव और रिंकू भकत मैदान में है। बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआई) सदस्य पद के लिए मनोज कुमार (नंबर-टू), प्रशांत कुमार सिंह और संजय कुमार विद्रोही के बीच मुकाबला होगा।
सभी अपने ओर समर्थन जुटाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। चुनाव में बार काउंसिल के 25 सदस्य और राज्य के महाधिवक्ता सहित कुल 26 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।