विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची के सोनाहातू में धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या, झाड़ियों से बरामद हुआ शव

By Griendra KumarEdited By: Nishant Bharti
Published: Wed, 05 Aug 2026 10:22 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:57 AM (IST)

रांची के सोनाहातू में 30 वर्षीय युवक कंचन महतो का शव धारदार हथियार से कटा हुआ मिला। पुलिस ने शव ...और पढ़ें

धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या

 धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या

HighLights

  1. सोनाहातू में 30 वर्षीय युवक का शव बरामद।

  2. धारदार हथियार से हत्या की आशंका, जांच जारी।

  3. एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर।

संवाद सूत्र, सोनाहातू। राहे थाना क्षेत्र के टुंगरीटोला और सारनाबेड़ा के बीच जारागोड़ा सतीया के पास मंगलवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव राहे पुलिस ने बरामद किया है। ग्रामीणों के सूचना पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। 

पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ शुरू की। आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया गया। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे संभावित क्षेत्र में छानबीन की गई। 

शव बरामद होने से इलाके में सनसनी 

दोपहर तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, काफी पूछताछ के बाद दोपहर बाद युवक की पहचान सिल्ली थाना क्षेत्र के गोरहा मुरहू गांव के कंचन महतो के रूप में हुआ। युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टि में युवक की हत्या धारदार हथियार से काटकर किया गया है। इधर बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम और डाग स्क्वायड को घटनास्थल पर बुलाया गया। 

टीम ने मौके से विभिन्न साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की जांच की। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।