दिखी पलामू की गर्मी, चंद्रवंशी और राधाकृष्ण में नोक-झोंक
रांची : झारखंड विधानसभा को शुक्रवार को पलामू की गर्मी के भी दीदार हुए। मेडिकल प्रोटे
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Aug 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 12 Aug 2017 03:01 AM (IST)
रांची : झारखंड विधानसभा को शुक्रवार को पलामू की गर्मी के भी दीदार हुए। मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट पर चर्चा के दौरान मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश कर रहे थे तभी राधाकृष्ण किशोर बोल उठे कि ये सदन को गलत जानकारी दे रहे हैं। इस पर मंत्री तिलमिला गए। स्पीकर से बोले ये सुबह से परेशान कर रहे हैं, डराने का काम कर रहे हैं। इस पर राधाकृष्ण किशोर बोले कि मंत्री जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। मंत्री से सहन नहीं हुआ बोल उठे कि हम भी पुराने विधायक हैं। हालांकि स्पीकर के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ।
----
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें