Move to Jagran APP

तैश में आए सुखदेव, दी बहस की चुनौती, कार्यवाही स्थगित

रांची : स्वभाव से मृदुभाषी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत गुरुवार को पहली बार सदन में तैश में नज

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Aug 2017 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 11 Aug 2017 03:00 AM (IST)
तैश में आए सुखदेव, दी बहस की चुनौती, कार्यवाही स्थगित

रांची : स्वभाव से मृदुभाषी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत गुरुवार को पहली बार सदन में तैश में नजर आए। उनका गुस्सा मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद भड़का। वे जोर-जोर से बोलने लगे। सरकार को चुनौती दे डाली कि वे सीएनटी-एसपीटी संशोधन विधेयक के हर बिंदु पर सत्तापक्ष संग बहस करने को तैयार हैं। सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है। जन दवाब में सरकार ने विधेयक वापस लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विपक्ष को राष्ट्रद्रोही बता रहे हैं। शोरशराबे के बीच में ही झामुमो और कांग्रेस के सदस्य वेल में आ धमके। हालांकि सुखदेव भगत ने इससे परहेज किया। हंगामा और परस्पर नारेबाजी को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही स्थगित होने के बाद विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों से बातचीत में सुखदेव भगत ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी संशोधन विधेयक में जिन बिंदुओं पर उन्होंने आपत्ति की थी, उसी को आधार बनाकर राज्यपाल ने विधेयक वापस किया।

loksabha election banner

---


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.