कुतुबमीनार से कूदे थे बाबूलाल, भाजपा वालों ने बचा लिया; विधानसभा में खनन बिल पर चर्चा के दौरान हास्य परिहास भी
झारखंड विधानसभा में एमएमडीआर एक्ट पर विशेष सत्र के दौरान गंभीर चर्चा के साथ हास्य-परिहास भी देखने को मिला।

झारखंड विधानसभा में विशेष सत्र का दूसरा दिन।
HighLights
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खनन बिल संशोधन के खिलाफ संकल्प पेश किया।
बाबूलाल मरांडी और अनूप सिंह के बीच सदन में हास्य-परिहास हुआ।
विधायकों ने खनन बिल को राज्य के लिए नुकसानदेह बताया, विरोध किया।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा में एमएमडीआर एक्ट पर विशेष सत्र पर गंभीर चर्चा के बीच हास्य परिहास भी होता रहा।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खनन बिल में संशोधन के खिलाफ राज्यस्तरीय संकल्प पेश किया। इसमें उन्होंने इस बिल से झारखंड को हजारों करोड़ के नुकसान होने की बात कही।
बेरमो के कांग्रेस विधायक अनूप सिंह बोले कि बाबूलाल मरांडी का सम्मान है, भरोसा नहीं। अभी तक कुतुबमीनार से नहीं कूदे हैं।
बाबूलाल मरांडी तुरंत खड़ा हुए। बोले कि कुतुबमीनार से कूद गए थे। भाजपा वालों ने बचा लिया। उनके इतना कहने पर पूरा सदन हंसने लगा।
खनन संशोधन बिल के खिलाफ सुरेश पासवान बोले- ये लोग (भाजपा) गरीब-गुरबा की बात नहीं सुनते। ये लोग अदाणी अंबानी का काम करते हैं। यहां की संपत्ति को हमलोग बेचने नहीं देंगे। भाजपा विधायकों ने इसका विरोध किया।