विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Election 2024: झारखंड भाजपा में नया जोश भर गया हरियाणा का रिजल्ट, क्या हेमंत सोरेन की बढ़ेगी टेंशन?

Published: Wed, 09 Oct 2024 11:59 AM (IST)

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत से झारखंड भाजपा में नई ऊर्जा भर गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ...और पढ़ें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के रिजल्ट ने झारखंड बीजेपी में भर दिया जोश (जागरण)
हरियाणा विधानसभा चुनाव के रिजल्ट ने झारखंड बीजेपी में भर दिया जोश (जागरण)

HighLights

  1. प्रदेश कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी
  2. बाबूलाल मरांडी बोले, झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की होगी धमाकेदार जीत

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के बाद विपक्ष ऊर्जा से लबरेज था। उसे हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम से काफी उम्मीद थी। लेकिन, मंगलवार को चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में गया। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत ने झारखंड भाजपा में नई ऊर्जा भर दी है।

राज्य में अगले दो महीने के अंदर विधानसभा का चुनाव है। हरियाणा की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं को मनोबल हाई हो गया है। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय के बाहर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी।

क्या हेमंत सोरेन की बढ़ जाएगी टेंशन?

जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ता को मनोबल बढ़ा है, उसने हेमंत सोरेन की टेंशन थोड़ी जरूर बढ़ा दी है। वहीं यदि भाजपा हरियाणा चुनाव हार जाती तो जरूर हेमंत सोरेन का मनोबल ऊंचा हो जाता और वह इसे चुनाव में भी भुनाने से नहीं चूकते।

बाबूलाल मरांडी ने दी प्रतिक्रिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय नेतृत्व, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित जनता को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के नीतियों कार्यक्रमों ,प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व, विकास योजनाओं पर जनता का भरोसा बढ़ा है तथा षड्यंत्रकारियों की पोल खुली है। झारखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत तय है।

संजय सेठ बोले- पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता भी आनेवाले विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत को देश और प्रदेश की जनता समझ चुकी है। इसलिए लगातार भाजपा पर भरोसा बढ़ा है।

 ये भी पढ़ें

Jharkhand News: 'गोगो दीदी योजना' के फॉर्म भरने पर लग सकता है ब्रेक; हेमंत सोरेन ने दे दिया बड़ा आदेश

Jharkhand Election 2024: 'भाजपा का खाता हो जाएगा बंद लेकिन आपके खाते में...' , कल्पना सोरेन ने बीच सभा में भरी हुंकार