गोवा फिल्म फेस्टिवल : दिखेंगी झारखंड की 7 फिल्में, विद्या बालन और रवि किशन को न्योता
49वें गोवा फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत बुधवार से होगी। इसमें 68 देशों की 212 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। 21 से 28 नवंबर तक यह आयोजन होगा।
By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 12:24 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 12:24 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। गोवा में बुधवार से आयोजित होनेवाले 49वें फिल्म फेस्टिवल में इस बार झारखंड फोकस राज्य होगा। भारत सरकार ने पहली बार यह मौका झारखंड को दिया है। महोत्सव में 68 देशों की 212 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। झारखंड से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए विद्या वालन, मुकेश भट्ट, रवि किशन आदि को आमंत्रण भेजा गया है।21 से 28 नवंबर तक यह आयोजन होगा।
पर्यटन सचिव राहुल शर्मा तथा सूचना जन सम्पर्क विभाग के सचिव सुनील वर्णवाल ने बताया कि इस दौरान झारखंड में बनीं सात फिल्मों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें एमएसडी द अनटोल्ड स्टोरी, बेगम जान, ए डेथ इन द गंज, पंचलेट, मोर गांव मोर देश, रांची डायरी तथा अजब सिंह की गजब कहानी शामिल हैं। इस फिल्म महोत्सव के दौरान 24 नवंबर को झारखंड में फ़िल्म निर्माण की संभावनाओं, पर्यटन तथा झारखंड की कला संस्कृति पर चर्चा होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें