Move to Jagran APP

17 को रांची में झारखंड आंदोलनकारियों की होगी बैठक, मथुरा प्रसाद महतो बने प्रदेश संयोजक

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रदेश संयोजक पूर्व मंत्री एवं जे शएम शएम विधायक मथुरा प्रसाद महतो को बनाया गया। महतो ने शुक्रवार को रांची स्थित अपने सरकारी आवास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सहमति दी। उक्त जानकारी मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने दी।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 04:26 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 04:26 PM (IST)
17 को रांची में झारखंड आंदोलनकारियों की होगी बैठक। जागरण

रांची, जासं । झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रदेश संयोजक पूर्व मंत्री एवं जे शएम शएम विधायक मथुरा प्रसाद महतो को बनाया गया। महतो ने शुक्रवार को रांची स्थित अपने सरकारी आवास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सहमति दी। उक्त जानकारी मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने दी। महतो ने कहा कि 17 जनवरी 2021 को रांची में रांची में आवश्यक बैठक होगी। इस बैठक में राज्य के सभी जिलों के झारखंड आंदोलनकारी प्रतिनिधि गण उपस्थित होंगे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के मान, सम्मान, पहचान पेंशन एवं स्वाभिमान की रक्षा की लड़ाई को लेकर अब तक किए गए आंदोलन एवं राज्य सरकार के द्वारा उठाए गए सकारात्मक कदम की समीक्षा तथा भावी रणनीति तय किए जाएंगे । साथ ही झारखंड आंदोलन के अमर पुरोधाओं  व सभी आगुवा आंदोलनकारियों के चिन्हितीकरण कर उन्हें राजकीय सम्मान दिलाने, गजट में नाम प्रकाशित कराने, जिन जिलों में झारखंड आंदोलनकारियों के चिन्हितीकरण के कार्य शेष हैं, पेंशन की सुविधाएं रुकी हुई है,प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र वगैरह नहीं मिले हैं, साथ ही जिन झारखंड आंदोलनकारियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, आंदोलनकारियों के आश्रितों की अद्यतन स्थिति पर गहन चिंतन- मंथन किया जाएगा। बैठक में स्वस्थ झारखंड के लिए संघर्ष करने पर भी चर्चा किया जाएगा। बैठक में मोर्चा के मीडिया प्रभारी

डॉ वीरेंद्र कुमार महतो शामिल शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.