Move to Jagran APP

Ram Jethmalani passes away: नहीं रहे जाने-माने वकील राम जेठमलानी, न्‍यायविदों ने जताया दुख

Ram Jethmalani passes away. देश के नामी-गिरामी वकील आैर पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठ मलानी के निधन पर झारखंड के न्‍यायविदों और वकीलों में शोक की लहर है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 09:46 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 05:10 PM (IST)
Ram Jethmalani passes away: नहीं रहे जाने-माने वकील राम जेठमलानी, न्‍यायविदों ने जताया दुख
Ram Jethmalani passes away: नहीं रहे जाने-माने वकील राम जेठमलानी, न्‍यायविदों ने जताया दुख

रांची, जेएनएन। Ram Jethmalani passes away  - देश के नामी-गिरामी वकील आैर पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठ मलानी के निधन पर झारखंड के न्‍यायविदों और वकीलों में शोक की लहर है। 95 वर्ष की उम्र में रविवार को दिल्‍ली में सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर उनका निधन हुआ। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। अपने 96वें जन्‍मदिन से महज 6 दिन पहले वे चल बसे। मुख्‍यमंत्री, राज्‍यपाल समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।

loksabha election banner

राम जेठमलानी के निधन पर इन्‍होंने कहा
वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ । दिवंगत आत्मा को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। रघुवर दास, मुख्‍यमंत्री झारखंड

कोर्ट हो या संसद, बेबाक तरीके से अपना पक्ष रखने वाले सुप्रसिद्ध वकील एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री राम जेठमलानी जी के निधन से देश ने एक निडर व्यक्तित्व खो दिया है। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति और परिवार को इस दुःख की घड़ी से निपटने के लिए शक्ति प्रदान करे। हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्‍यमंत्री झारखंड

राम जेठमलानी का निधन सिर्फ कानूनविदों की नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति हैशोक संतप्‍त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। सुबोधकांत सहाय, पूर्व केंद्रीय मंत्री

रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.