विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड के 7 IAS अधिकारियों को जल्द मिलेगा सचिव रैंक, कार्मिक विभाग केंद्र को भेजेगा रिपोर्ट

Published: Mon, 26 Oct 2026 12:04 AM (IST)

झारखंड सरकार सात आईएएस अधिकारियों को सचिव रैंक में पदोन्नति देने की तैयारी में है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. सात आईएएस अधिकारियों को सचिव रैंक में पदोन्नति मिलेगी।

  2. कार्मिक विभाग ने केंद्रीय कार्मिक विभाग को रिपोर्ट भेजी।

  3. राहुल सिन्हा, मंजूनाथ भजंत्री समेत कई अधिकारी शामिल।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के सात आईएएस अधिकारियों को सचिव रैंक में प्रोन्नति देने की तैयारी पूर्ण हो गई है। कार्मिक विभाग इससे संबंधित रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय कार्मिक विभाग को भेजने जा रहा है।

यह नियमित प्रोन्नति है। जानकारी के अनुसार, जिन अधिकारियों को प्रोन्नति मिलने जा रही है उनमें रांची के पूर्व उपायुक्त और खान निदेशक राहुल सिन्ह्रा शामिल हैं।

वहीं, रांची के पूर्व उपायुक्त और वर्तमान में विश्व बैंक में पदस्थापित राय महिमापत रे, राजस्व सचिव चंद्रशेखर, स्वास्थ्य विभाग में अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, विशेष सचिव ए. दोड्डे भी शामिल हैं।

इस लिस्ट में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी बी. और रिम्स में अपर निदेशक बाघमारे प्रसाद कृष्णा के भी नाम शामिल हैं। सभी अधिकारियों को प्रोन्नति का लाभ जनवरी माह से मिलेगा।

यह भी पढ़ें- झारखंड में वरीयता सूची जारी हुई तो सरकार को पता चला कि 695 डॉक्टर ड्यूटी ही नहीं कर रहे, हटाए जाएंगे 631 चिकित्स्क

यह भी पढ़ें- झारखंड के किसी भी जिले के विद्यार्थी विशेषज्ञों से पूछ सकेंगे सवाल, DSPMU ने शुरू की टेली करियर काउंसलिंग