विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में बड़ा नक्सल ऑपरेशन! 15 लाख के इनामी रीजनल कमेटी सदस्य मदन महतो सहित तीन इनामी माओवादी गिरफ्तार

Published: Wed, 05 Aug 2026 12:02 PM (IST)

झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ ने सरायकेला खरसावां से 15 लाख के इनामी मदन महतो सहित तीन कुख्यात माओवादियों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

15 लाख के इनामी मदन महतो समेत तीन माओवादी गिरफ्तार। जागरण

15 लाख के इनामी मदन महतो समेत तीन माओवादी गिरफ्तार। जागरण

HighLights

  1. 15 लाख के इनामी मदन महतो समेत तीन माओवादी गिरफ्तार।

  2. गिरफ्तार माओवादियों से तीन एके-47 राइफलें बरामद हुईं।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड-बंगाल सीमा पर सराकेला-खरसांवा जिले से बुधवार को झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ ने मिलकर 15 लाख रुपये के इनामी सहित तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार माओवादियों में 15 लाख का इनामी माओवादियों का रीजनल कमेटी सदस्य मदन महतो, शंकर महतो उर्फ चरण, दो लाख रुपये की इनामी एरिया कमांडर सह माओवादी मदन महतो की पत्नी मीना पहाड़िया उर्फ नीपू पहाड़िया उर्फ मीरा व पांच लाख रुपये का इनामी माओवादियों का सब जोनल कमांडर रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदारा उर्फ बिरेन सिंह उर्फ सागर उर्फ छोटा विजय शामिल हैं।

गिरफ्तार मदन महतो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले के शालबनी थाना क्षेत्र के करमसोल का रहने वाला है। उसके विरुद्ध राज्य में माओवादी घटनाओं से संबंधित 35 कांड दर्ज हैं। इसी प्रकार गिरफ्तार रवि सिंह सरदार मूल रूप से सरायकेला-खरसांवा जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के टेंगाडीह टोला, बेनीडीह का रहने वाला है।

ravi sadar

madan mohan

devendra.jpg

उसके विरुद्ध राज्य में कुल 42 कांड दर्ज हैं। गिरफ्तार एरिया कमांडर मीना पहाड़िया भी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के अंबाकोचा तिलागोड़ा की रहने वाली है। उसके विरुद्ध राज्य में दो कांड दर्ज हैं। गिरफ्तार माओवादियों के ठिकानों से तीन एके-47 राइफलों की बरामदगी हुई है।

एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा दस्ते के सदस्य हैं तीनों

गिरफ्तार तीनों ही माओवादी एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादियों के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा के दस्ते के सदस्य हैं। मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के बाद से ही झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ की टीम इनकी तलाश कर रही थी।

तलाश के क्रम में ही यह सूचना मिली है कि तीनों ही माओवादी झारखंड में दबिश बढ़ने के बाद बंगाल की सीमा में प्रवेश करने वाले थे। झारखंड-बंगाल सीमा पर पुलिस सतर्क थी। गुप्त सूचना पर तीनों गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों की टीम इनसे इनके अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है। इनपर माओवादियों पर हिंसा, सुरक्षा बलों पर हमला, लेवी व रंगदारी वसूली सहित अन्य गंभीर आरोप हैं।

 

यह भी पढ़ें- चतरा में माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, भुईयांडीह घाटी में आगजनी की योजना विफल