विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरिडीह उपचुनाव: सीजीएल घोटाले और निशा भगत की मौत को चुनावी मुद्दा बनाएंगे जयराम महतो

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:28 PM (IST)

छठ पर्व के बाद जेएलकेएम अध्यक्ष जयराम महतो गिरिडीह उपचुनाव में किंगमेकर की भूमिका निभाने उतरेंगे। वे झारखंड सीजीएल परीक्षा ...और पढ़ें

निशा भगत की मौत के मामले को भी जनता के बीच लेकर जाएगा जेएलकेएम। (फोटो: फाइल)

निशा भगत की मौत के मामले को भी जनता के बीच लेकर जाएगा जेएलकेएम। (फोटो: फाइल)

HighLights

  1. जयराम महतो गिरिडीह उपचुनाव में किंगमेकर की भूमिका निभाना चाहते हैं।

  2. सीजीएल परीक्षा में गोलमाल को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाएंगे जयराम महतो।

  3. निशा भगत मौत मामला, युवा रोजगार भी उपचुनाव में उठाए जाएंगे।

राज्य ब्यूरो, रांची। छठ पर्व के बाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो के साथ सभी छोटे-बड़े नेता गिरिडीह के चुनावी मैदान में उतर जाएंगे। जयराम महतो की कोशिश है कि पिछले विधानसभा चुनाव की तरह गिरिडीह उप चुनाव में भी जेएलकेएम किंगमेकर की भूमिका में अवश्य रहे।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के जरिए हुई झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) में गोलमाल के सर्वाधिक आवेदन गिरिडीह से मिले हैं। इशारा है कि गिरिडीह के झामुमो नेता के जरिए सीटें बेची गई हैं।

यह उप चुनाव का बड़ा मुद्दा होगा। निशा भगत की मौत के मामले को भी उप चुनाव में उठाया जाएगा और सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
झारखंड की कुड़मी सियासत में जयराम महतो नए चेहरे के तौर पर उभरे हैं। यद्यपि गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में कुड़मी आबादी उतनी नहीं है जो चुनाव पर व्यापक असर डाल सके।

जयराम महतो की कोशिश है कि कुड़मी के अलावा झारखंड मूल के लोगों को जेएलकेएम की छतरी के नीचे लाने पर जोर लगाया जाय। संभावना है कि गिरिडीह उप चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन में कुछ इसी तरह का प्रयोग किया जाएगा कि पिछड़े वर्ग के लोगों को आकर्षित किया जा सके। जयराम महतो ने कहा कि हरेक साल गिरिडीह के युवा रोजगार के लिए झारखंड से बाहर जा रहे हैं। स्याह पहलू है कि झारखंड की सरकारी नौकरी बेची जा रही है। यह युवाओं के साथ अन्याय है। अब जनता इसका जवाब देगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।