Move to Jagran APP

भाजपा शासित राज्यों में किसान कर रहे आत्महत्या: जयप्रकाश

जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा है कि सिर्फ झारखंड ही नहीं, भाजपा शासित सभी राज्यों में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 14 Jul 2017 10:17 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jul 2017 10:32 AM (IST)
भाजपा शासित राज्यों में किसान कर रहे आत्महत्या: जयप्रकाश
भाजपा शासित राज्यों में किसान कर रहे आत्महत्या: जयप्रकाश

राज्य ब्यूरो, रांची। बिहार के बांका से सांसद सह राजद के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा है कि सिर्फ झारखंड ही नहीं, भाजपा शासित सभी राज्यों में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। देश के जवान सीमा पर शहीद हो रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ सब्जबाग दिखाकर जनता को भरमाने का काम कर रहे हैं। झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मोदी का ही नकल कर रहे हैं। राजद सांसद गुरुवार को स्टेट गेस्ट हाउस में मीडिया से रूबरू थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा, झारखंड में अच्छे दिन के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। यहां कानून व्यवस्था चरमरा गई है। सरकारी संसाधनों की लूट मची है। अफसरशाही सिर चढ़ कर बोल रहा है। झारखंड की स्थापना इस सोच के साथ हुई थी कि यहां गरीबों, आदिवासियों को न्याय मिलेगा। लेकिन सरकार गरीबों, आदिवासियों को न्याय दिलाने में फेल रही है।

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को रोकने में सरकारी एजेंसियां फेल रही हैं। सवाल उठाया, गृहमंत्री सौ बार पाकिस्तान को चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन वे ऐसा कब करेंगे? भाजपा के गाय और राम की राजनीति से देश में अमन-चैन और सद्भावना खत्म हो रही है। पहले भी राजद सुप्रीमो इनके इरादे को नेस्तनाबूद करते रहे हैं आगे भी ऐसा करने में सफल होंगे।

27 को रिकार्ड तोड़ महारैला

राजद सांसद ने कहा कि 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में ऐतिहासिक और रिकार्डतोड़ महारैला होगा। इसमें झारखंड सहित देशभर से समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों के नेता शिरकत करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसमें निश्चित रूप से शामिल होंगे। महारैला का एक ही उद्देश्य भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा। 

यह भी पढ़ेंः सीएम रघुवर दास बोले, गरीबी को जड़ से मिटाना हमारा लक्ष्य

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.