Move to Jagran APP

जयंत सिन्हा बोले- फीलगुड बजट में झारखंड को बहुत कुछ मिला, सभी 24 जिलों में बनेंगे मेडिकल कॉलेज

Jharkhand. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विश्वस्तरीय म्यूजियम बड़ा तोहफा है। सौ नए एयरपोर्ट में झारखंड के सात एयरपोर्ट भी शामिल होंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 03 Feb 2020 08:36 AM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2020 08:36 AM (IST)
जयंत सिन्हा बोले- फीलगुड बजट में झारखंड को बहुत कुछ मिला, सभी 24 जिलों में बनेंगे मेडिकल कॉलेज
जयंत सिन्हा बोले- फीलगुड बजट में झारखंड को बहुत कुछ मिला, सभी 24 जिलों में बनेंगे मेडिकल कॉलेज

रांची, राज्य ब्यूरो। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने केंद्रीय बजट को लोक कल्याणकारी बताते हुए इसे फील गुड बजट करार दिया है। रविवार को यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बजट के मुख्य बिंदुओं की चर्चा की और झारखंड को बजट से होने वाले लाभों को मीडिया से साझा किया। कहा, यह बजट किसान, महिला, युवा मध्यम वर्ग के साथ-साथ उद्योग जगत के लिए भी हितकारी है।

loksabha election banner

जयंत सिन्हा ने झारखंड के परिपेक्ष्य में कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के लिए बजट में विश्वस्तरीय म्यूजियम बनाने का प्रावधान किया है, जिसके अवलोकन के लिए दुनिया भर से जनजाति समाज सहित अन्य समाज के लोग भी आएंगे। यह प्रदेश जनजाति संस्कृति के क्षेत्र में केंद्र बिंदु के रूप में उभरेगा। आदिवासी विश्वविद्यालय की मांग पर कहा कि केंद्र आदिवासी विश्वविद्यालय के लिए भी हरसंभव मदद करेगा।

विश्वविद्यालय के लिए जमीन राज्य सरकार को मुहैया करानी होगी। जयंत सिन्हा ने कहा कि बजट में 100 नए एयरपोर्ट के निर्माण से झारखंड के प्रमुख शहरों को भी जोड़ा जाएगा। इनमें देवघर, दुमका, बोकारो, धनबाद, मेदिनीनगर, हजारीबाग, जमशेदपुर शामिल हैं। इनमें से छह की स्वीकृति पूर्व में हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए किसान रेल व कृषि उड़ान की सेवा प्रारंभ करेगी, जिसमें राज्य के इन एयरपोर्ट की भागीदारी होगी।

बजट में हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की बात कही गई है, राज्य के 24 जिलों को इसका लाभ मिलेगा। गांव की बुनियादी सुविधाओं में विकास के साथ किसानों को अन्नदाता के साथ अब ऊर्जा दाता बनाने का ही प्रयास प्रारम्भ हुआ है। किसान अपनी बंजर भूमि का उपयोग सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए कर सकते है, जो ग्रिड से जुड़ा रहेगा।

बजट से झारखंड के हिस्से में अनुदान और करों के रूप में आने वाली हिस्सेदारी पर कहा कि अभी इस पर स्पष्ट कुछ कहना मुश्किल है। हालांकि, उन्होंने इतना अवश्य कहा कि राज्य सरकार के करीब 85 हजार करोड़ रुपये के वर्तमान बजट में 65 फीसद योगदान केंद्र से मिल रहा है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री व विधायक अनंत ओझा, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।

बचत लक्ष्य नहीं होगा प्रभावित

जयंत सिन्हा ने कहा कि बजट कहीं से भी बचत लक्ष्य को प्रभावित नहीं करता। हमारे देश में लोग सिर्फ टैक्स को आधार मान बचत नहीं करते। एलआइसी की शेयर बाजार में लिस्टिंग पर कहा कि यह व्यवस्था एलआइसी को और अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाएगी। निवेशकों का हित प्रभावित नहीं होगा।

राजकोषीय घाटा नियंत्रित रहा

जयंत सिन्हा ने कहा कि राजकोषीय घाटा 3.8 फीसद पर नियंत्रित रहा, महंगाई और ब्याज दर बढऩे की आशंकाएं निर्मूल साबित हुईं। सिन्हा ने कहा कि मध्यम वर्ग के 15 लाख तक वार्षिक आय वाले करदाताओं को इस बजट से बड़ा लाभ मिलेगा। किसानों  के लिए 16 बिंदु का एक्शन प्लान बनाया गया है।

पांच लाख तक पैसा सुरक्षित

जयंत सिन्हा ने कहा कि यद्यपि सरकारी बैंक पूर्णत: सुरक्षित हैं, फिर भी विश्वास बढ़ाने की दृष्टि से सुरक्षा गारंटी एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये की गई है। कर दाताओं के लिए चार्टर बनाकर उनकी समस्याओं का समाधान एक सराहनीय पहल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.