25 को झारखंड आएंगे नीतीश, तैयारियों में जुटा युवा जदयू Ranchi News
Janata Dal United. झारखंड में युवा जदयू के प्रस्तावित बेरोजगारी भगाओ झारखंड बचाओ कार्यक्रम की तैयारी की सोमवार को समीक्षा की गई।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश युवा जदयू 25 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के रांची में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है। सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर दिया गया। बैठक में सितंबर में युवा जदयू द्वारा प्रस्तावित 'बेरोजगारी भगाओ, झारखंड बचाओ' कार्यक्रम की तैयारी की भी समीक्षा की गई।
सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आठ अगस्त को बिजली की दयनीय हालत तथा जमशेदपुर में दो दर्जन से अधिक इंडस्ट्रीयल प्लांट बंद होने के विरोध में जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। धरने के बाद कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों में उपायुक्तों को ज्ञापन भी सौंपेंगे। युवा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुटने का भी निर्देश दिया। बैठक में सागर कुमार, प्रमोद राउत, कौशल सिंह, राणा प्रताप, भूषण सिंह, विपिन सिंह, देवनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप