टी-20 लीग में जमशेदपुर ने रांची रायडर्स को हराया
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) द्वारा आयोजित टी-20 लीग में बुधवार को रांची को जमशेदपुर ने हरा दिया।
जागरण संवाददाता, रांची: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) द्वारा आयोजित टी-20 लीग में बुधवार को जमशेदपुर जगलर्स ने राची रायडर्स को दो विकेट व धनबाद डायनोमोज ने बोकारो ब्लास्टर्स को रोमांचक मुकाबले में सात रनों से पराजित किया। इस जीत के बाद धनबाद डायनामोज और बोकारो ब्लास्टर्स के 16-16 अंक हो गए हैं। रन रेट के आधार पर अंक तालिका में धनबाद पहले व बोकारो दूसरे स्थान पर है। पहले मैच में रांची के विवेकानंद तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार रांची जिला क्रिकेट संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार ने दी जबकि दूसरे मैच में धनबाद के विकास कुमार को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार संजीव कुमार ने दी।
जेएससीए स्टेडियम में राची रायडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 111 रनों का स्कोर खड़ा किया। आर्यमन सेन ने 13, आदित्या सिंह ने 33, रौनी कुमार ने नौ, हर्ष राणा ने छह, प्रेम कुमार ने नाबाद 29 रन बनाए। जमशेदपुर की ओर से अतुल सुरवर, राहुल प्रसाद ने दो-दो, संकट मोचन व आशीष कुमार ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में जमशेदपुर की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट पर 112 रन बना लिए। श्रेष्ठ सागर ने 26, अतुल सुरवर ने 28, पप्पू सिंह ने नाबाद 16 रन बनाए। रांची की ओर से विवेकानंद तिवारी ने 20 रन देकर चार, मनीषी ने 15 रन देकर दो और प्रेम कुमार सिंह ने एक विकेट लिए। धनबाद डायनामोज बनाम बोकारो ब्लास्टर्स : धनबाद डायनामोज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट पर 136 रनों का स्कोर खड़ा किया। नजीम सिद्दिकी ने 42, विशाल सिंह ने 22, साहिब रिजवी ने 11, कौशल सिंह ने 14, विकास कुमार ने 20 रन बनाए। बोकारो की ओर से प्रतीक रंजन व पंकज यादव ने दो-दो, युवराज कुमार, आशीष कुमार जूनियर, विकास सिंह, प्रतीक कुमार ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में बोकारो ब्लास्टर्स की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट पर 129 रन ही बना सकी। राजनदीप सिंह ने 31, विकास सिंह ने 27, आयुष भारद्वाज ने 12, पंकज यादव ने 16, कुमार देवब्रत ने 15 रन बनाये। धनबाद की ओर से शुभम सिंह सीनियर व अभिषेक यादव ने दो-दो, जय प्रकाश यादव, विकास कुमार, कौशल सिंह ने एक-एक विकेट लिए।