Move to Jagran APP

Coronavirus Updates: झारखंड में सिर्फ पूर्वी सिंहभूम में राष्ट्रीय औसत से अधिक मृत्यु दर

Coronavirus News पूर्वी सिंहभूम व धनबाद को छोड़ सभी जिलों में कोरोना से मौत की दर एक फीसद से कम है। पूर्वी सिंहभूम धनबाद कोडरमा व साहिबगंज में ही राज्य औसत से अधिक मौत है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 05:53 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 05:59 PM (IST)
Coronavirus Updates: झारखंड में सिर्फ पूर्वी सिंहभूम में राष्ट्रीय औसत से अधिक मृत्यु दर
Coronavirus Updates: झारखंड में सिर्फ पूर्वी सिंहभूम में राष्ट्रीय औसत से अधिक मृत्यु दर

रांची, राज्य ब्यूरो। भले ही राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इससे होनेवाली मौत की बात करें तो वर्तमान आंकड़े राहत देनेवाले हैं। झारखंड में जहां कोरोना से होनेवाली मौत की दर राष्ट्रीय दर से कम है, वहीं राज्य में केवल पूर्वी सिंहभूम ही एकमात्र जिला है जहां यह दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। पूर्वी सिंहभूम में कोरोना से होनेवाली मृत्यु की दर 2.43 फीसद है, जबकि देश में यह दर 1.72 फीसद ही है। झारखंड में सौ में से एक से भी कम मरीज की मौत हो रही है।

loksabha election banner

सात सितंबर तक के आंकड़ों के अनुसार यहां यह दर 0.91 फीसद ही है। राज्य में पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, कोडरमा तथा साहिबगंज ही ऐसे चार जिले हैं, जहां राज्य औसत से अधिक मृत्यु दर है। धनबाद, कोडरमा और साहिबगंज में यह दर क्रमश: 1.05, 0.96 तथा 0.95 फीसद हो गई है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम तथा धनबाद को छोड़कर सभी जिलों में यह दर एक फीसद से कम है। यहां तक कि रांची में सबसे अधिक मरीज होने के बावजूद यहां यह दर 0.66 ही है जो राज्य औसत से कम है।

इधर पूर्वी सिंहभूम में अधिक मृत्यु दर होने को केंद्र ने भी गंभीरता से लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस जिले में जांच की रफ्तार और बढ़ाने, संक्रमित की समय पर पहचान कर उनका उपचार करने तथा सर्विलांस दुरुस्त करने का निर्देश राज्य सरकार व जिला प्रशासन को दिया है। इधर, जामताड़ा राज्य का एकमात्र ऐसा जिला है जहां एक भी मौत कोरोना से नहीं हुई है, जबकि यहां अभी तक 515 मरीज मिल चुके हैं।

झारखंड में कहां कितनी मृत्यु दर

जिला  कुल केस   मृत्यु  मृत्यु दर

बोकारो 2326  16  0.68

चतरा  931  04  0.42

देवघर  1553  13  0.83

धनबाद  3424  36. 1.05

दुमका  745  04  0.53

पूर्वी सिंहभूम 9,079   221   2.43

गढ़वा 1372  07  0.51

गिरिडीह  2407  09  0.37  

गोड्डा  928   03  0.32

गुमला  1033  02   0.19

हजारीबाग 2254  19   0.84

जामताड़ा  515  00   00

खूंटी 939  02  0.21

कोडरमा  1759  17  0.96

लातेहार 1100  02  0.18

लोहरदगा  731  03  0.41  

पाकुड़  550  01  0.18

पलामू  1919  07  0.36

 रामगढ़  2322  12   0.51

रांची  11,138  74   0.66

साहिबगंज  946   09   0.95

सरायकेला  1540  05  0.32  

सिमडेगा 1134  04  0.35  

प. सिंहभूम 1975  13  0.65

नोट : सभी आंकड़े सात सितंबर तक के हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.