Move to Jagran APP

Jamshedpur Corona News: जमशेदपुर में एक दिन में 15 कोरोना पॉजिटिव, मची खलबली; जानें ताजा हाल

Jamshedpur Corona Case झारखंड में शुक्रवार को 46 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जमशेदपुर में 15 हजारीबाग में 10 रामगढ़ में 9 कोडरमा में 7 और धनबाद में 03 मरीज मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 06:54 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 07:29 AM (IST)
Jamshedpur Corona News: जमशेदपुर में एक दिन में 15 कोरोना पॉजिटिव, मची खलबली; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Jamshedpur Corona News Update झारखंड में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। राज्‍य में शुक्रवार को एक बार फिर 46 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। आज अबतक जमशेदपुर में 15, हजारीबाग में 10, रामगढ़ में 9, कोडरमा में 7 और धनबाद में 03, बोकारो में 02 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। आज के कोरोना संक्रमितों में अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 523 पर पहुंच गया है। आज के ताजा मामलों को जोड़कर जमशेदपुर में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 49 हो गई है। इधर झारखंड में कोरोना से पांचवीं मौत हुई है। राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने कोरोना से 5वीं मौत की आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा कि गिरिडीह के एक कोरोना संक्रमित की मौत दर्ज की गई है।

loksabha election banner

जमशेदपुर से मिल रही जानकारी के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को एक साथ बड़ी संख्‍या में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से शासन-प्रशासन सकते में आ गया है। आज मिले 15 कोरोना संक्रमितों के बाद हर तरफ सख्‍ती बढ़ा दी गई है। ताजा मामलों में सभी 15 कोरोना मरीज प्रवासी मजदूर हैं। ये हाल ही में अलग-अलग राज्‍यों से अपने घर पहुंचे हैं। इन्‍हें संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन ने तुरंत ही टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया है।

बताया गया है कि जमशेदपुर के मानगो और टेल्‍को बारी नगर से कोरोना के ताजा मामले सामने आए हैं। फिलहाल दोनों इलाके को सील कर दिया गया है। जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्‍ला ने बताया कि मानगो और बारी नगर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। उपायुक्‍त ने दोनों इलाके का मुआयना भी किया है। इससे पहले गुरुवार को जमशेदपुर में कुल 06 कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी।

झारखंड में शुक्रवार को अबतक मिले 46 कोरोना पॉजिटिव

  1. हजारीबाग : 10
  2. रामगढ़ : 09
  3. कोडरमा : 07
  4. जमशेदपुर : 15
  5. धनबाद : 03
  6. बोकारो : 02

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.