Move to Jagran APP

Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में फिर मिले 06 कोरोना पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

Jamshedpur Corona News झारखंड में गुरुवार को 43 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें से 8 मामले गिरिडीह में मिले। आज 6 कोरोना संक्रमित की पुष्टि जमशेदपुर में हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 09:31 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 04:31 AM (IST)
Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में फिर मिले 06 कोरोना पॉजिटिव; जानें ताजा हाल
Coronavirus Jamshedpur: जमशेदपुर में फिर मिले 06 कोरोना पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Jamshedpur News Corona झारखंड में गुरुवार को 43 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें से 8 मामले गिरिडीह में मिले। आज 6 कोरोना संक्रमित की पुष्टि जमशेदपुर में हुई है। आज अभी तक राज्‍य में कोरोना के 43 नए मरीज मिले हैं। गिरिडीह में आठ, पूर्वी सिंहभूम में छह, हजारीबाग, कोडरमा तथा गुमला में पांच-पांच, देवघर में चार, खूंटी में तीन, रांची तथा सिमडेगा में दो-दो तथा बोकारो, धनबाद तथा पलामू में एक-एक मरीज मिलने की सूचना है। आज कुल 30 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं। पूर्वी सिंहभूम में 16, गढ़वा में 11 तथा रांची, सिमडेगा व सरायकेला में एक-एक मरीज स्‍वस्‍थ हुए। गढ़वा में सभी 11 मरीज संक्रमण मुक्‍त हो गए।

loksabha election banner

झारखंड में गुरुवार को कोरोना वायरस के 43 नए मरीज मिले

  1. गिरिडीह में आठ
  2. पूर्वी सिंहभूम में छह
  3. हजारीबाग में पांच
  4. कोडरमा में पांच
  5. गुमला में पांच
  6. देवघर में चार
  7. खूंटी में तीन
  8. रांची में दो
  9. सिमडेगा में दो
  10. बोकारो में एक
  11. धनबाद में एक
  12. पलामू में एक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.