Coronavirus Jamshedpur: TMH की नर्स कोरोना पॉजिटिव, जमशेदपुर में मिले 10 नए मरीज; जानें ताजा हाल
झारखंड में रविवार को 37 कोरोना संक्रमित मिले हैं। आज जमशेदपुर में फिर से 10 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि डीसी रविशंकर शुक्ला ने की है। सिमडेगा में आज 14 कोरोना मरीज मिले हैं।
रांची, जेएनएन। झारखंड में रविवार को 37 कोरोना संक्रमित मिले हैं। आज जमशेदपुर में फिर से 10 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि डीसी रविशंकर शुक्ला ने की है। सिमडेगा में आज 14 कोरोना मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम में भी 10 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। सिमडेगा में पांच और नए मरीजों के साथ आज यहां कुल 14 मरीजों की पहचान की गई है। हजारीबाग में भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। राज्य में आज अबतक 37 नए केस मिले हैं। आज सिमडेगा में 14, जमशेदपुर में 10, रांची, रिम्स में 09, गुमला में 01, हजारीबाग में 01, चतरा में 01, पश्चिम सिंहभूम में 01 कोरोना संक्रिमित की पुष्टि की गई है।
जमशेदपुर के टाटा मेडिकल हॉस्पिटल टीएमएच में एक नर्स कोरोना पॉजिटिव मिली है। नर्स के संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में नीचे से ऊपर तक खलबली मच गई। बताया गया कि यह नर्स एक कोरोना मरीज के संपर्क में आने से कोरोना वायरस से संक्रमित हुई है। यह मरीज लखनऊ से आया था। उसने अपनी ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी छुपाकर अस्पताल में दाखिला लिया था। उसे हर्ट की बीमारी है। कहा जा रहा है कि कई डॉक्टर और नर्स इस मरीज के संपर्क में आए हैं। अब यहां कई मेडिकल स्टाफ पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।
रविवार को झारखंड में मिले 37 कोरोना पॉजिटिव
- सिमडेगा में 14
- जमशेदपुर में 10
- रांची, रिम्स में 09
- गुमला में 01
- हजारीबाग में 01
- चतरा में 01
- पश्चिम सिंहभूम में 01