यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड में बड़े पैमाने पर होगा कैदियों का जेल ट्रांसफर, गैंगस्टर अमन की हत्या के बाद एक्शन में प्रशासन
धनबाद जेल में कुख्यात अमन सिंह की हत्या के बाद प्रशासन एक्शन में है। ऐसे में जेलों में कैदियों के ...और पढ़ें

HighLights
- सभी जिलों के उपायुक्तों-एसपी को रिपोर्ट देने के लिए जारी किया निर्देश
- कक्षपाल, लिपिकों के स्थानांतरण की जल्द जारी होगी सूची
- धनबाद जेल में अमन सिंह की हत्या के बाद तेज हुई स्थानांतरण की प्रक्रिया
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य की जेलों में बड़े पैमाने पर कैदियों का अंतर जेल ट्रांसफर होना है। गृह विभाग ने पूर्व में ही सभी जिलों के उपायुक्तों, एसएसएसपी-एसपी को कैदियों की गतिविधियों की समीक्षा कर रिपोर्ट देने के लिए आदेश जारी किया था।
उस आदेश में यह स्पष्ट किया गया था कि जहां भी जेल में कैदियों के बीच गैंगवार की आशंका या आपत्तिजनक गतिविधियों की जानकारी मिले, वहां तत्काल उन्हें अन्यत्र जेल में स्थानांतरित करने की जांच करें।
धनबाद जेल में अपराधी अमन सिंह की हत्या के बाद एक बार फिर से यह प्रक्रिया तेज हो गई है। जेल अधीक्षक व जेलर के स्थानांतरण के बाद कक्षपाल, लिपिकों के स्थानांतरण की भी सूची जल्द जारी होगी। जेल प्रशासन-कैदी गठजोड़ के लगातार हो रहे खुलासे के बाद जेल निरीक्षणालय भी इस तैयारी में है कि जेलों में कैदियों के साथ जेल प्रशासन की साठगांठ को कैसे तोड़ा जाए।
जेल में कर्मियों की भारी कमी
राज्य की जेलों में निचले स्तर पर कर्मियों की भारी कमी है। उनके बदले में सैप के जवानों की सेवा ली जा रही है। स्थाई नियुक्ति के लिए राज्य सरकार के पास प्रस्ताव गया है।
बताया जा रहा है कि बहुत जल्द निचले स्तर पर भी नियुक्ति होनी है। स्थाई व्यवस्था होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सैप के भूतपूर्व सैनिक जेल की सुरक्षा संभाले रहेंगे।
ये भी पढ़ें: खूंखार अमन सिंह के खौफ से कांपता था धनबाद, कभी इंस्पेक्टर को देता था धमकी; तो कभी जेलर को मारने की दी थी सुपारी