JAC: 12वीं साइंस का मॉडल प्रश्नपत्र जारी, कॉमर्स व आर्ट्स के छात्रों को इंतजार Ranchi News
Jharkhand Academic Council. जैक की 12वीं की परीक्षा में 29 दिन बचे हैं। अभी भी कॉमर्स व आट्र्स का मॉडल प्रश्नपत्र जारी नहीं हुआ है।
रांची, जासं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 12वीं बोर्ड की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी। यानी परीक्षा में एक माह से भी कम समय बचा है। इधर, बच्चों को राहत देते हुए जैक ने साइंस का मॉडल प्रश्नपत्र जारी कर दिया है। हालांकि इससे केवल परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 3.50 लाख परीक्षार्थियों में से करीब एक लाख को ही राहत मिली है। अभी भी ढाई लाख छात्र-छात्राओं को अभी भी कॉमर्स और आट्र्स के मॉडल प्रश्नपत्रों का इंतजार है। वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.जैक.झारखंड.जीओभी.इन पर मैथ, केमिस्ट्री, फिजिक्स व बायोलॉजी का मॉडल प्रश्नपत्र जारी किया गया है।
फिजिक्स
इसका मॉडल प्रश्नपत्र चार ग्रुप में बंटा है।
ग्रुप ए में 15 प्रश्न एक-एक अंक के हैं। ये सभी बहुविकल्पीय हैं।
ग्रुप बी में आठ प्रश्न दो-दो अंकों के हैैं।
ग्रुप सी में भी 8 प्रश्न तीन-तीन अंकों के हैैं।
ग्रुप डी में तीन प्रश्न पांच-पांच अंकों के हैं। ग्रुप डी के सभी प्रश्नों में अथवा से भी प्रश्न पूछे गए हैं।
केमिस्ट्री
आठ प्रश्न बहुविकल्पीय और सात प्रश्न अतु लघु उत्तरीय हैं।
सभी एक-एक अंक के हैं।
आठ प्रश्न दो-दो अंकों के हैैं।
आठ प्रश्न तीन-तीन अंकों के हैं। तीन प्रश्न पांच-पांच अंकों के हैं जिसमें अथवा के भी प्रश्न हैं।
गणित
कुल प्रश्न 29 हैं। सेक्शन ए में 10 प्रश्न अतु लघु उत्तरीय एक-एक अंकों के हैं।
सेक्शन बी में 12 प्रश्न चार-चार अंकों के, सेक्शन सी में सात प्रश्न छह-छह अंकों के हैं।
सेक्शन बी में छह और सेक्शन सी में सात प्रश्नों में अथवा के प्रश्न हैं।
बायोलॉजी
बॉटनी व जूलॉजी से 35-35 अंकों के प्रश्न होंगे। दोनों में 18-18 प्रश्न हैं। एक-एक अंक के 20 प्रश्न बहुविकल्पीय हैं।
दो-दो अंकों के 10 प्रश्न, तीन-तीन अंकों के छह प्रश्न और पांच-पांच अंकों के चार प्रश्न हैं।
पांच अंकों वाले प्रश्न में अथवा से भी प्रश्न हैं।
अंग्रेजी का मॉडल प्रश्न नहीं
साइंस का एक-एक सेट ही मॉडल प्रश्नपत्र जारी किया गया है। जबकि बीते वर्ष तीन-तीन सेट जारी किया गया था। इसी तरह वर्ष 2019 में साइंस के साथ ही कॉमर्स के तीन विषयों एकाउंट्स, बीएमटी और बीएसटी का भी मॉडल प्रश्नपत्र जारी किया गया था। बीते वर्ष साइंस में भी अंग्रेजी का मॉडल प्रश्न जारी हुआ था। इधर जैक वर्ष 2020 के आठवीं बोर्ड परीक्षा और नौवीं की वार्षिक परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र जारी कर चुका है।