JAC 8th Exam Form 2020: आज से भरें जैक आठवीं बोर्ड का परीक्षा फॉर्म; देखें jac.jharkhand.gov.in
JAC 8th Exam 2020 जैक की आठवीं परीक्षा की संभावित तिथि 7 जनवरी 2020 है। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। हिंदी अंग्रेजी साइंस विज्ञान-सामाजिक विज्ञान से 20-20 प्रश्न होंगे।
रांची, जासं। JAC 8th Exam Form 2020 आठवीं बोर्ड की 2020 में होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए फॉर्म 26 नवंबर से जमा होंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के सचिव महीप कुमार सिंह ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। परीक्षा आवेदन प्रपत्र परिषद की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.जैक.झारखंड.जीओभी.इन या डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.जैक-एग्जाम-पोर्टल.कॉम के माध्यम से ऑनलाइन भरा जाएगा।
इसकी अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2019 है। जिला शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए विद्यालयों की सूची के अनुसार सभी विद्यालयों का यूजर आइडी एवं पासवर्ड प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दे दिया गया है। विद्यालय प्रधान को यूजर आइडी एवं पासवर्ड प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त कर फॉर्म जमा करना है।
परीक्षा 7 जनवरी को
जैक की वार्षिक कैलेंडर के अनुसार परीक्षा की संभावित तिथि 7 जनवरी 2020 है। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। हिंदी, अंग्रेजी, साइंस, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक के होंगे। जैक अभ्यास के लिए मॉडल प्रश्नपत्र पहले ही जारी कर चुका है। इसे जैक की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।