Move to Jagran APP

झारखंड मुस्लिम यूथ लीग प्रदेश की कमेटी घोषित, इरफान खान फिर बने प्रदेश अध्यक्ष

झारखंड मुस्लिम यूथ लीग प्रदेश की कमेटी घोषित कर दी गई है। प्रदेश कमेटी की घोषणा सोमवार को वर्चुअल मीटिंग बुलाकर की गई। इरफान खान झारखंड मुस्लिम यूथ लीग के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्हें दोबारा इस पद पर चुना गया है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 01:35 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 01:35 PM (IST)
झारखंड मुस्लिम यूथ लीग प्रदेश की कमेटी घोषित, इरफान खान फिर बने प्रदेश अध्यक्ष
झारखंड मुस्लिम यूथ लीग प्रदेश की कमेटी घोषित, इरफान खान फिर बने प्रदेश अध्यक्ष। जागरण

रांची , जासं । झारखंड मुस्लिम यूथ लीग प्रदेश की कमेटी घोषित कर दी गई है। प्रदेश कमेटी की घोषणा सोमवार को वर्चुअल मीटिंग बुलाकर की गई। इरफान खान झारखंड मुस्लिम यूथ लीग के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्हें दोबारा इस पद पर चुना गया है। जबकि, आजम खान को महासचिव और इरशाद आलम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, रामगढ़ के डॉक्टर सिब्तैन अब्दुल्ला, धनबाद के जुनेद आलम, रांची के मोहम्मद शाहनवाज और रांची के नवाज चिश्ती और मुदस्सीर इमाम को प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

loksabha election banner

गिरिडीह के महताब आलम, रांची के मसूद आलम, गढ़वा के अफजल खान, रांची के मोहम्मद शादाब और पलामू के महबूब महबूब खान को सचिव बनाया गया है। आज हुई वर्चुअल मीटिंग में मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय संगठन सचिव मोहम्मद बशीर ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस वर्चुअल मीटिंग में सांसद नवाज गनी के अलावा, झारखंड इंचार्ज खुर्रम अनीस, झारखंड मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ हुसैन, यूपी मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मतीन खान आदि मौजूद थे।

वर्चुअल मीटिंग के बाद झारखंड मुस्लिम यूथ लीग के प्रदेश अध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि झारखंड में जल्द ही यूथ लीग की सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। जिन जिलों में कमेटी गठित नहीं है। वहां कमेटी गठित की जाएगी। राष्ट्रीय मुस्लिम यूथ लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अंसारी ने कहा कि सभी जिलों में कमेटी का गठन किया जाएगा। झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जाएगा। शिक्षा के लिए मुस्लिम लीग की तरफ से पूरे राज्य में 10 से ज्यादा संस्थान बनाए गए हैं। इस साल राज्य में मुस्लिम लीग 200 से ज्यादा हैंडपंप लगवाएगी। ताकि लोगों की पेयजल की समस्या हल की जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.