Move to Jagran APP

Jharkhand: झारखंड के 9 IPS का तबादला, सुमन गुप्‍ता रेल IG, पंकज कंबोज रांची के DIG...

9 IPS Transferred in Jharkhand Today झारखंड के 9 आईपीएस का तबादला कर दिया गया है। आरके मल्लिक को एडीजी मुख्यालय बनाया गया है। उन्हें एडीजी अभियान का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सरकार ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 08:35 PM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 05:49 PM (IST)
Jharkhand: झारखंड के 9 IPS का तबादला, सुमन गुप्‍ता रेल IG, पंकज कंबोज रांची के DIG...
9 IPS Transferred in Jharkhand Today: झारखंड के 9 आईपीएस का तबादला कर दिया गया है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। 9 IPS Transferred in Jharkhand Today झारखंड के 9 आईपीएस का तबादला कर दिया गया है। आरके मल्लिक को एडीजी मुख्यालय बनाया गया है। उन्हें एडीजी अभियान का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पंकज कंबोज रांची के डीआईजी बनाए गए हैं।  नवीन कुमार सिंह को संचार एवं तकनीकी सेवाएं के अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। सुमन गुप्ता को फिर से आईजी रेल की जिम्‍मेदारी मिली है। राज्य सरकार ने झारखंड के नौ आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इससे संबंधित अधिसूचना शुक्रवार की रात जारी कर दी गई है। आरके मल्लिक को जहां पुलिस मुख्यालय में दो महत्वपूर्ण पद एडीजी मुख्यालय व एडीजी अभियान का मिला है, वहीं रांची डीआइजी के रिक्त पड़े पद पर एसीबी के डीआइजी पंकज कंबोज को बैठाया गया है। आइजी सुमन गुप्ता फिर अपने पुराने आइजी रेल वाले पद पर स्थानांतरित कर दी गई हैं।

loksabha election banner

कौन कहां गए

  1. आरके मल्लिक : अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक झारखंड पुलिस हाउिसंग कॉरपोरेशन लिमिटेड थे, एडीजी मुख्यालय बने। उन्हें एडीजी अभियान का अतिरिक्त प्रभार।
  2. नवीन कुमार सिंह : एडीजी अभियान से एडीजी संचार एवं तकनीकी सेवाएं झारखंड।
  3. सुमन गुप्ता : आइजी प्रोविजन से आइजी रेल।
  4. प्रिया दुबे : आइजी प्रशिक्षण से आइजी बोकारो। इन्हें आइजी दुमका का भी अतिरिक्त प्रभार।
  5. अमोल होमकर वीनूकांत : डीआइजी हजारीबाग से आइजी अभियान। इन्हें आइजी एसटीएफ का भी अतिरिक्त प्रभार।
  6. प्रभात कुमार : डीआइजी बोकारो से आइजी प्रोविजन।
  7. पंकज कंबोज : डीआइजी एसीबी से डीआइजी रांची। इन्हें डीआइजी एसीबी का भी अतिरिक्त प्रभार।
  8. अनूप बिरथरे : डीआइजी बजट से डीआइजी एसटीएफ। इन्हें डीआइजी विशेष शाखा का भी अतिरिक्त प्रभार।
  9. पटेल मयूर कन्हैयालाल : समादेष्टा जैप-8 लेस्लीगंज पलामू से डीआइजी बजट।

अरवा राजकमल को सरायकेला डीसी का प्रभार

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के उपायुक्त अरवा राजकमल को अपने कार्यों के साथ 31 मार्च तक के लिए सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

हर्ष मंगला बने माध्यमिक शिक्षा के निदेशक

 राज्य सरकार ने आदिवासी कल्याण आयुक्त के पद पर कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी हर्ष मंगला को माध्यमिक शिक्षा का निदेशक बनाया है। वहीं, जामताड़ा के उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को आदिवासी कल्याण आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया है। इनके पास झारखंड राज्य आदिवासी सहकारिता विकास निगम के प्रबंधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार काे इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।

राजेश कुमार बने रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त

स्वास्थ्य विभाग में उपसचिव के पद पर पदस्थापित राजेश कुमार को रांची नगर निगम में अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। राज्य सरकार ने इसी के साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के दस पदाधिकारियों का तबादला किया है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।

राज्य प्रशासनिक सेवा के दस पदाधिकारियों का तबादला, देखें कहां गए

  1. राजेश कुमार अपर नगर आयुक्त, रांची नगर निगम
  2. पवन कुमार निदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग
  3. राजीव रंजन कुमार संयुक्त सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
  4. ज्ञान प्रकाश मिंज आयुक्त के सचिव, दक्षिणी छोटानागपुर
  5. राजेश कुमार साह अनुमंडल पदाधिकारी, मेदिनीनगर, पलामू
  6. चिंटू दोराईबुरू अवर सचिव, कार्मिक विभाग
  7. अरुण वाल्टर सांगा उपविकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, सिमडेगा
  8. उमा महतो निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सरायकेला खरसावां
  9. संदीप कुमार दोराइबुरू परियोजना निदेशक समेकित जनजातीय विकास अभिकरण, सरायकेला खरसावां
  10. जुगनू मिंज सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार, दुमका

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.