विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांसद संजय सेठ ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से की मुलाकात... रांची में ट्रेन के ठहराव और नई ट्रेनों को लेकर रखी मांग

By Sanjay KumarEdited By:
Published: Thu, 07 Jul 2022 10:15 AM (IST)

Indian Railways News रांची के सांसद संजय सेठ ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी से दिल्ली में मुलाकात ...और पढ़ें

Indian Railways News: सांसद संजय सेठ ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से की मुलाकात।
Indian Railways News: सांसद संजय सेठ ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से की मुलाकात।

रांची, जासं। Indian Railways News रांची के सांसद संजय सेठ ने दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी से मुलाकात की। उन्होंने रांची से चलने वाली विभिन्न ट्रेनों के विस्तारीकरण करने की मांग रखी। सांसद ने ट्रेन संख्या 12825/12826 झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (जो आनंद विहार तक जाती है) उसे जयपुर तक चलाने का आग्रह किया। उन्होंने चेयरमैन को बताया कि झारखंड से लखनऊ जाने के लिए अभी कोई ट्रेन रांची से नहीं है। वहीं, लखनऊ अब व्यापारिक दृष्टिकोण से एक प्रमुख केंद्र बन गया है। कोरोना शुरु होने के पूर्व वाराणसी ट्रेन का परिचालन रांची से होता था लेकिन अभी किसी कारणवश इसका परिचालन बंद कर दिया गया है।

व्यापारिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से 18611/18612 रांची वाराणसी महुआडीह एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित करते हुए (लोहरदगा टोरीलाइन) से करते हुए सप्ताह में 2 दिन इसका विस्तार लखनऊ तक किया जाए। इससे लोहरदगा टोरी नई लाइन का उपयोग भी होगा। साथ ही लोहरदगा, गुमला, जिले के साथ-साथ डाल्टेनगंज, गढ़वा, टोरी के हजारों यात्रियों को इसकी सुविधा प्राप्त होगी।

रांची से विंध्याचल रुट में ट्रेन विस्तारित की मांग

रांची से विंध्याचल दर्शन करने के लिए काफी संख्या में भक्त रांची से विंध्याचल जाते हैं। यात्री के सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 18632/18632 रांची चोपन एक्सप्रेस का विस्तार चोपन के बाद भाया सोनभद्र, चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल, होकर प्रयागराज तक किए जाने की मांग की गई। अभी यह ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलती है। कम से कम 3 दिन रांची से प्रयागराज तक यात्रियों को ट्रेन की सुविधा मिल पाएगी।

गोरखपुर जाने के लिए रांची से मात्र एक ट्रेन है ट्रेन संख्या 15027 मौर्य एक्सप्रेस, जो सप्ताह में प्रतिदिन चलती है। इसके लंबे रूट होने के कारण यात्रियों को 23 से 24 घंटे का सफर तय करना पड़ता है। ट्रेन संख्या 18611/18612 रांची वाराणसी महुआडीह एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन करते हुए लोहरदगा टोरी लाइन से सप्ताह में 2 दिन गोरखपुर तक चलाया जाए। जिसे ग्रामीण क्षेत्र लोहरदगा, गुमला सहित आसपास के ग्रामीणों को भी इसका लाभ प्राप्त हो सकेगा।

धार्मिक क्षेत्रों के लिए शुरु हो ट्रेन परिचालन

सांसद संजय सेठ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना उत्तराखंड में ऋषिकेश कर्णप्रयाग 327 किमी की लंबी महत्वाकांक्षी रेललाइन परियोजना का निर्माण कार्य की शुरुआत बहुत ही सुखद है। इसके निर्माण से करोड़ों तीर्थयात्री आसानी से उत्तराखंड की पवित्र गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा कर सकेंगे। झारखंड भी हिल स्टेशन के साथ-साथ धार्मिक स्थल होने के कारण देश विदेश से पर्यटक यहां आते हैं। उत्तराखंड एक एडवेंचर स्पोर्ट्स का केंद्र भी रहा है। जिस कारण यहां के युवा की पहली पसंद है। साथ ही यहां के बहुत सारे लोग उत्तराखंड में काम करने जाते हैं। खासकर तीर्थ यात्रियों को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ के दर्शन के लिए जनता की सुविधा को देखते हुए रांची से योग नगरी ऋषिकेश के लिए सप्ताह में एक दिन नई ट्रेन चलाने की दिशा में पहल करें।

हटिया से बिल्लूपुरम ट्रेन को सप्ताह में 7 दिन चलाने की मांग

नई दिल्ली पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का ठहराव पूर्व की तरह चांडील रेलवे स्टेशन पर अविलंब चालू करने की मांग सांसद संजय सेठ ने रखी। यहीं नहीं इलाज के लिए रांची से वेल्लोर सीएमसी जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। इसलिए हटिया से बिल्लूपुरम ट्रेन को सप्ताह में 7 दिन चलाने की मांग भी सांसद ने चेयरमैन से की। साथ ही चांडिल, मुरी, मैक्सकुलुस्कीगंज में कई गाड़ियों के ठहराव को लेकर भी बात की।