IRCTC/ Indian Railways: 23 अक्टूबर से हर शुक्रवार को चलेगी हटिया लोकमान्य तिलक तक ट्रेन
IRCTC/ Indian Railways रेलवे बोर्ड ने जिन ट्रेनों के परिचालन को हरी झंडी दी है। उनकी समय सारणी भी जारी कर दी गई है। इसमें से हटिया लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली ट्रेन 27 अक्टूबर से हर शुक्रवार को हटिया से सुबह 940 पर रवाना होगी। यह ट्रेन 27 नवंबर...
रांची (जागरण संवाददाता) । रेलवे बोर्ड ने जिन ट्रेनों के परिचालन को हरी झंडी दी है। उनकी समय सारणी भी जारी कर दी गई है। इसमें से हटिया लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली ट्रेन 27 अक्टूबर से हर शुक्रवार को हटिया से सुबह 9:40 पर रवाना होगी। यह ट्रेन 27 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन हटिया और लोकमान्य तिलक के बीच में कुल छह ट्रिप लगाएगी। जबकि लोकमान्य तिलक से हटिया आने वाली ट्रेन 25 अक्टूबर से हर रविवार को चलेगी। यह ट्रेन भी छह ट्रिप लगाएगी। ट्रेन 29 नवंबर तक चलेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच हैं। इनमें 15 स्लीपर, दो एसएलआर, एक सेकंड एसी, चार थर्ड एसी के कोच रहेंगे।
20 अक्टूबर से हर मंगलवार को चलेगी हटिया यशवंतपुर हटिया पूजा स्पेशल ट्रेन
रेलवे बोर्ड ने हटिया यशवंतपुर हटिया पूजा स्पेशल ट्रेन को चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन 20 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन हटिया और यशवंतपुर के बीच कुल 6 ट्रिप लगाएगी। जबकि यशवंतपुर से हटिया आने वाली ट्रेन हर शुक्रवार को 23 अक्टूबर से चलेगी। यह ट्रेन 27 नवंबर तक कुल छह ट्रिप लगाएगी। इस ट्रेन में भी कुल 22 कोच हैं।
शाम 6:25 पर हटिया से प्रस्थान
रात 10:35 बजे झारसुगुड़ा आगमन
रात 10:40 बजे झारसुगुड़ा से प्रस्थान
सुबह 9:35 बजे विशाखापट्टनम आगमन
सुबह 9:55 बजे विशाखापट्टनम से प्रस्थान
शाम 7:58 बजे गुड्डूर आगमन
रात 8:00 बजे गुड्डूर से प्रस्थान
रात 9:30 पर रेनीगुंटा आगमन
रात 9:40 बजे रेनिगुंटा से प्रस्थान
रात 1:48 बजे जोलारपेट आगमन
रात 1:50 बजे जोलारपेट से प्रस्थान
सुबह 5:00 बजे यशवंतपुर आगमन
यशवंतपुर हटिया पूजा स्पेशल ट्रेन
यशवंतपुर से सुबह 8:30 बजे प्रस्थान
सुबह 11:13 पर जोलारपेट आगमन
सुबह 11:15 पर जोलारपेट से प्रस्थान
दोपहर बाद 2:50 पर रेनीगुंटा आगमन
दोपहर बाद 3:00 बजे रेनीगुंटा से प्रस्थान
शाम 4:35 पर गुड्डूर आगमन
शाम 4:35 बजे गुड्डूर से प्रस्थान
सुबह 4:10 पर विशाखापत्तनम आगमन
सुबह 4:30 बजे विशाखापट्टनम से प्रस्थान
दोपहर बाद 2:55 पर झारसुगुड़ा आगमन
दोपहर बाद 2:57 पर झारसुगुड़ा से प्रस्थान
शाम 7:05 बजे हटिया आगमन
रांची व हटिया रेलवे स्टेशनों पर तैयार की जा रही बोगी
बोर्ड ने त्योहारों को लेकर झारखंड को आठ ट्रेन का तोहफा दिया है। इन ट्रेनों को दौड़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है। रांची और हटिया रेलवे स्टेशनों पर इन दोनों के कोच साफ किए जा रहे हैं। ट्रेनों में बिजली की वायरिंग आदि की व्यवस्था भी देखी जा रही है। पूजा स्पेशल के तौर पर रांची जयनगर, रांची पटना, रांची हावड़ा, लोकमान्य तिलक टर्मिनल, हटिया यशवंतपुर, टाटा यशवंतपुर और टाटा पटना ट्रेन को भी हरी झंडी दी गई है।
18 से चलेगी हावड़ा-रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
हावड़ा-रांची-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन नंबर 18 अक्टूबर से चलेगी। यह ट्रेन एक दिसंबर तक चलनी है।
हावड़ा-रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन रात 10:10 बजे 18 अक्टूबर को हावड़ा से छूटेगी और सुबह 5:50 पर रांची पहुंचेगी। इसी तरह रांची से हावड़ा जाने के लिए ट्रेन 17 अक्टूबर से रांची से रात 9:30 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन सुबह 5:10 पर हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन 30 नवंबर तक चलेगी
रेल अधिकारियों ने कंपनियों के साथ किया वेबिनार
अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं पंडित की मौजूदगी में रांची रेल मंडल में प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए माल ढुलाई के मुद्दे पर मंथन किया गया। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में मालगाड़ी से लोडिंग और अनलोडिंग करने वाले सभी व्यवसाइयों को सुविधा कैसे दी जाए इस पर चर्चा हुई। रेलवे के प्रति उनका जो भी बकाया है, उन्हें जल्द से जल्द भुगतान करने पर भी बात हुई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक एमएम पंडित ने कहा कि जिन लोगों ने सुझाव रखे हैं, उन पर रेलवे विचार करेगा। बैठक में हिंडाल्को मुरी के यशपाल नेगी, सीसीएल के गणेश अग्रवाल, हिंडालको लोहरदगा के अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।
हटिया से हर शुक्रवार और लोकमान्य तिलक से हर रविवार को दौड़ेगी ट्रेन
समय सारिणी
हटिया लोकमान्य तिलक टर्मिनल पूजा स्पेशल ट्रेन
9:40 बजे हटिया से प्रस्थान
दोपहर बाद 2:03 पर झाड़सुगुड़ा आगमन
2:05 पर झारसुगुड़ा से प्रस्थान
रात 12:10 नागपुर आगमन
रात 12:20 पर नागपुर से प्रस्थान
दोपहर बाद 1:35 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनल आगमन
लोकमान्य तिलक टर्मिनल हटिया पूजा स्पेशल ट्रेन
रात 12:15 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनल से प्रस्थान दोपहर बाद 1:40 पर नागपुर आगमन
दोपहर बाद 1:50 पर नागपुर से प्रस्थान
रात 11:40 बजे झाड़सुगुड़ा आगमन
रात 11:42 बजे झाड़सुगुड़ा से प्रस्थान
सुबह 4:00 बजे हटिया आगमन