Indian Railways: 17 से चलेगी भुवनेश्वर-आनंद विहार स्पेशन ट्रेन, झारखंड को मिलीं 8 नई ट्रेनें
Indian Railways रेलवे बोर्ड ने रांची और हावड़ा के बीच 17 अक्टूबर से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। अब हावड़ा के लिए रांची से दो ट्रेन हो गई है। भुवनेश्वर-आनंद विहार ट्रेन 19 अक्टूबर को रवाना होगी।
रांची, जासं। रेलवे बोर्ड त्योहारों को लेकर धीरे-धीरे ट्रेन चलाने की कवायद शुरू कर रहा है। दुर्गा पूजा को लेकर रेलवे बोर्ड ने रांची और हावड़ा के बीच 17 अक्टूबर से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। यह ट्रेन रोज चलेगी। ट्रेन रांची व हावड़ा के बीच कुल 45 फेरे लेगी। गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड ने सोमवार को ही रांची-हावड़ा शताब्दी स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया था।
इस फेस्टिवल स्पेशल के एलान के बाद अब हावड़ा के लिए रांची से दो ट्रेन हो गई है। इसके अलावा, भुवनेश्वर-आनंद विहार-भुवनेश्वर ट्रेन भी शुरू हो रही है। मुरी से होकर गुजरने वाली यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। भुवनेश्वर आनंद विहार भुवनेश्वर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भुवनेश्वर से 17 अक्टूबर से शुरू हो रही है। आनंद विहार से यह ट्रेन 19 अक्टूबर को रवाना होगी।
रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व जोन के प्रस्ताव को दी मंजूरी
दक्षिण पूर्व जोन से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का जो प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को दिया गया था। उसे मंजूरी दे दी गई है। इनमें झारखंड से 8 ट्रेनें चलने की मंजूरी मिली है। इसके तहत रांची-जयनगर, रांची-पटना, रांची-हावड़ा आदि ट्रेन शामिल हैं। इसके अलावा हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, हटिया-यशवंतपुर, टाटा-यशवंतपुर और टाटा-पटना ट्रेन को भी हरी झंडी दी गई है। इन ट्रेनों का परिचालन 20 अक्टूबर से शुरू होगा। यह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें 30 नवंबर तक के लिए चलाई जा रही हैं। टाटा हावड़ा ट्रेन को भी मंजूरी मिल गई है।
30 नवंबर तक रांची से हावड़ा के लिए चलेगी ट्रेन
रांची-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन कुल 45 फेरे लेगी। इसी तरह हावड़ा-रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन एक दिसंबर तक चलेगी यह ट्रेन कुल 46 फेरे लेगी।
ट्रेन में स्लीपर के 11 कोच : इस ट्रेन में कुल 20 कोच हैं। इसमें दो जेनरेटर कार, चार एसी, 3 टियर कोच दो एसी टू टियर कोच एक ऐसी फर्स्ट कोच और स्लीपर के 11 कोच हैं।
भुवनेश्वर से हर शनिवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे बोर्ड ने 02813 और 02814 भुवनेश्वर आनंद विहार भुवनेश्वर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान कर दिया है। यह ट्रेन शनिवार को भुवनेश्वर से और सोमवार को आनंद विहार से रवाना होगी।
रांची हावड़ा शताब्दी स्पेशल ट्रेन का मिलने लगा टिकट
15 अक्टूबर से शुरू हो रही रांची हावड़ा शताब्दी स्पेशल ट्रेन का टिकट मिलना शुरू हो गया है। आइआरसीटीसी की साइट से टिकट बुक किया जा रहा है। गौरतलब है कि यह ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन रांची और हावड़ा के बीच चलेगी।
ट्रेन संख्या 02803 रांची हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल
रात 9:30 बजे रांची से प्रस्थान
10:55 पर मुरी आगमन
11:15 पर मुरी से प्रस्थान
1:25 पर टाटा नगर आगमन
1.30 बजे टाटानगर से प्रस्थान
रात 3:15 बजे खडग़पुर आगमन
3:20 बजे खडग़पुर से प्रस्थान
सुबह 5.10 बजे हावड़ा आगमन
हावड़ा रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
रात 10:10 बजे हावड़ा से प्रस्थान
रात 11:50 बजे खडग़पुर आगमन
रात 11:55 बजे खडग़पुर से प्रस्थान
रात 1:40 बजे टाटा नगर आगमन
रात 1:45 बजे टाटानगर से प्रस्थान
सुबह 4:05 बजे मुरी आगमन
सुबह 5:50 बजे रांची आगमन
भुवनेश्वर आनंद विहार स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन
दोपहर 12:45 पर भुवनेश्वर से प्रस्थान
रात 9:45 पर चक्रधरपुर आगमन
रात 9:50 बजे चक्रधरपुर से प्रस्थान
रात 12:58 पर मुरी आगमन
रात 1:00 बजे मुरी से प्रस्थान
रात 2:05 पर बोकारो स्टील सिटी आगमन
रात 2:15 पर बोकारो से प्रस्थान
सुबह 5:50 पर गया आगमन
सुबह 5:55 पर गया से प्रस्थान
दोपहर 1:45 पर कानपुर आगमन
दोपहर 1:55 पर कानपुर से प्रस्थान
रात 8:50 पर आनंद विहार आगमन
आनंद विहार भुवनेश्वर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन
सुबह 7:05 पर आनंद विहार से प्रस्थान
दोपहर 1:15 पर कानपुर आगमन
दोपहर 1:25 पर कानपुर से प्रस्थान
रात 9:35 पर गया आगमन
रात 9:40 बजे गया से प्रस्थान
रात 2:15 बजे बोकारो आगमन
रात 2:25 बजे बोकारो से प्रस्थान
रात 3:30 बजे मुरी आगमन
रात 3:32 बजे मुरी से प्रस्थान
सुबह 6:00 बजे चक्रधरपुर आगमन
सुबह 6:05 बजे चक्रधरपुर से प्रस्थान
शाम 4:15 बजे भुवनेश्वर आगमन
यह भी देखें: Indian Railway चलाएगा 392 फेस्टिवल ट्रेनें, देखें लिस्ट